Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

परी चैक को चमकाने में जुटा ग्रेनो प्राधिकरण ————————– –साफ-सफाई, हरियाली, रिपेयर व लाइटिंग का कार्य चल रहा –ओएसडी गुंजा सिंह ने लिया जायजा, कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–26–जून–2025
———————————-
परी चैक को चमकाने में जुटा ग्रेनो प्राधिकरण
————————–
–साफ-सफाई, हरियाली, रिपेयर व लाइटिंग का कार्य चल रहा
–ओएसडी गुंजा सिंह ने लिया जायजा, कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
——————————————
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की खास पहचान परी चौक को चमकाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ओएसडी गुंजा सिंह परी चैक पर चल रहे कार्यों की निगरानी नियमित रूप से कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने परी चैक पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि परी चौक पर लगीं परियों को रिपेयर करने के साथ ही साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। आसपास पेड़ों की छंटाई की जा रही है। परी चौक पर फाउंटेन को दुरुस्त किया जा रहा है। आसपास की ग्रीन बेल्ट की सफाई की जा रही है। गोलचक्कर पर नई घास भी लग रही है। लाइटिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इन कार्यों को एक माह के भीतर संपन्न करने के निर्देश दिए गए हैं। ओएसडी के दौरे के समय उद्यान विभाग के प्रभारी पीपी मिश्रा भी मौजूद रहे।
———

Related posts

गुरुवार 19 दिसंबर 2024 को भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, सी आर आर मॉडर्न स्कूल एवं अपना स्कूल में गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

admin

निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर *श्री बालाजी मानव सेवा समिति* ने की ठंडाई वितरण।

admin

रामलाल वृद्धाश्रम व गौशाला के परिसर में आश्रम के तृतीय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया | वृद्धाश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा द्वारा आश्रम के बारे में

admin