Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ट्रेड शो ने रोजगार के नए द्वार खोले : राज्य सूचना आयुक्त ग्रेटर नोएडा। राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में विभिन्न विभागों के स्टाल देखे।

 

ट्रेड शो ने रोजगार के नए द्वार खोले : राज्य सूचना आयुक्त

ग्रेटर नोएडा। राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में विभिन्न विभागों के स्टाल देखे। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो का बढ़ता आकार और जनता की बढ़ती भीड़ नई उम्मीद जगाने वाली है। ट्रेड शो में प्रदर्शित नए-नए उत्पाद रोजगार के नए द्वार खोल रहे हैं।
राज्य सूचना ने कहा कि ट्रेड शो परिसर में आने वाली अधिकतर भीड़ युवा है, जिसकी आँखों में भविष्य के सुनहरे सपने हैं और मन में आगे बढ़ने का संकल्प। विभिन्न स्टालों पर भी युवाओं की संख्या अधिक है जो यह बताती है कि युवा उद्यमी केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगार योजनाओं के बल पर सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं।
राज्य सूचना आयुक्त ने ट्रेड शो परिसर में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस, पर्यटन, नमामि गंगे, ओडीओपी, नोएडा प्राधिकरण, जेसीएस हनी तथा विभिन्न कार कंपनियों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इसका फायदा ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

Related posts

20 सितम्बर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जुटेगा प्रबुद्ध समाज; ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन * 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगा आयोजन का भव्य शुभारंभ

admin

ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर 105 मीटर रोड पर किए पौधरोपण —

admin

*छुट्टी के दिन इंटरनेशनल ट्रेड शो में उमड़ी भारी भीड़* *राजधानी दिल्‍ली से लेकर मेरठ, बुलंदशहर से पहुंचे लोग* *लोगों ने जमकर खरीदारी करने के साथ ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी उठाया लुत्‍फ*

admin