**ग्रेटर नोएडा।**
**जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस** के अंतर्गत **जी एल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा** में आयोजित **क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI)** के **39वें राष्ट्रीय अधिवेशन** का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ।
कार्यक्रम का आगाज़ **जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस** के छात्रों के संगीत बैंड द्वारा प्रस्तुत सुमधुर संगीत कार्यक्रम से हुआ। इसके पश्चात भारत सरकार के शिक्षा मंत्री **श्री धर्मेंद्र प्रधान** के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें उन्होंने **सतत सुधारों, गुणवत्ता चेतना और नवाचार** को अपनाने का आह्वान करते हुए इस राष्ट्रीय कन्वेंशन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उद्घाटन सत्र में **मुख्य अतिथि** के रूप में संबोधित करते हुए **श्री योगेश चंद्र मुंजाल**, **चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर – मुंजाल शोआ लिमिटेड**, ने कहा कि **QCFI उद्योगों में गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है**, जिससे भारतीय उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं। उन्होंने **दिल्ली चैप्टर के प्रथम चेयरमैन** के रूप में अपने अनुभव साझा किए तथा QCFI के वर्तमान विस्तार और प्रभाव पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर **जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस के सीईओ श्री कार्तिकेय अग्रवाल** ने मुख्य अतिथि **श्री योगेश चंद्र मुंजाल** का **शाल ओढ़ाकर सम्मान एवं अभिनंदन** किया।
**विशिष्ट अतिथि** के रूप में संबोधित करते हुए **श्री कार्तिकेय अग्रवाल**, **सीईओ – जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस**, ने कहा कि कन्वेंशन की थीम **“विकसित भारत”** के स्वप्न को साकार करने में **गुणवत्ता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता** के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि **GL Bajaj Educational Institutions** शिक्षा के साथ-साथ उद्योग, गुणवत्ता और नवोन्मेष को जोड़ते हुए भावी नेतृत्व तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर **श्री राकेश सिंह राठौड़**, चांसलर – विक्रांत यूनिवर्सिटी, ने अपनी यूनिवर्सिटी में प्रत्येक शनिवार एक घंटे के **संपूर्ण स्वच्छता अभियान** पर अपने विचार व्यक्त किए।
**श्री यशपाल सरदाना**, प्लांट हेड – हीरो मोटोकॉर्प्स, ने **रोबोटिक असेंबली लाइन द्वारा टू-व्हीलर निर्माण एवं आर एंड डी विकास** के अपने अनुभव साझा किए।
**श्री अमन जशनानी**, निदेशक – केसरी फूड प्रोडक्ट्स, ने अपनी यूनिट्स में **वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग** के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
अतिथियों का स्वागत **शाल ओढ़ाकर** श्री अविनाश मिश्रा, श्री डी. के. श्रीवास्तव एवं श्री एस. जे. कालोखे द्वारा किया गया। मंच पर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने उद्योगों में **गुणवत्ता सुधार, आधुनिक तकनीकों एवं प्रभावी उपायों** पर विचार साझा किए। दीप प्रज्वलन के पश्चात **QCFI की वार्षिक पत्रिका** का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर **बेस्ट कोऑर्डिनेटर अवार्ड**
ई. नागराजन (अशोक लेलैंड),
राजन मित्तल (अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस),
विग्नेश टी. (सुंदरम क्लेटन लिमिटेड) एवं
ए. संगीता (गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड) को प्रदान किया गया।
**वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग – जूसे अवार्ड**
लेवल-5: जुगनू फूड्स, केसरी फूड्स, टाइटन कंपनी लिमिटेड, वी. आर. एग्रो प्रोसेसर
लेवल-4: अंबाजी फूड्स इंडिया लिमिटेड, ओम राज फूड्स, कृष्णा शाम्या फूड्स एवं रामकृष्णा बेकर्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किए गए।
**QCFI बेस्ट सपोर्टिंग ऑर्गेनाइजेशन अवार्ड**
अदानी ग्रुप, अहमदाबाद एवं एनटीपीसी लिमिटेड, नई दिल्ली को दिया गया।
**बेस्ट एसएसआई अवार्ड** वी. आर. एग्रो प्रोसेसर,
**बेस्ट सर्विस सेक्टर अवार्ड** सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अहमदाबाद तथा
**एप्रिशिएशन अवार्ड** सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर को प्रदान किया गया।
एक ही यूनिट से सर्वाधिक सहभागिता हेतु पुरस्कार **सेल भिलाई स्टील प्लांट** को दिया गया।
**क्वालिटी लीडरशिप अवार्ड**
श्री राजेश कुमार (नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे) एवं
श्री सुब्रत कुमार भद्रा, सीएओ – टाइटन कंपनी लिमिटेड को प्रदान किया गया।
आज दोपहर में **ऑर्गनाइज़र मीट** एवं **जजेज मीट** का आयोजन भी किया गया, जिसे श्री डी. के. श्रीवास्तव, श्री आर. श्रीनिवासन एवं सुश्री रंजनी ने संबोधित किया। सायंकाल **चैप्टर मीट** में चैप्टर अवार्ड्स प्रदान किए जाएंगे।

