Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

जिला अधिकारी श्रीमती मेधा रूपम आईएएस ने किया आर्या फैशन्स का दौरा, महिला कर्मचारियों को दिया प्रोत्साहन*

*जिला अधिकारी श्रीमती मेधा रूपम आईएएस ने किया आर्या फैशन्स का दौरा, महिला कर्मचारियों को दिया प्रोत्साहन*

गौतम बुद्ध नगर – आर्या फैशन्स में श्रीमती मेधा रूपम आईएएस, जिला अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर के दौरे ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने आर्या फैशन्स के निर्माण इकाई का अवलोकन किया और महिला कर्मचारियों, आर्टिशियंस और क्राफ्टमैन्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देखा कि आर्या फैशन्स किस तरह अनस्किल्ड महिलाओं को परीक्षण देकर ट्रेनिंग दे रही है और उनको स्किल्ड बना रही है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान हो रहे हैं।

श्रीमती मेधा रूपम ने आर्या फैशन्स के काम की सराहना करते हुए कहा कि यह कंपनी हस्तशिल्प कला में एक अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने आर्या फैशन्स की ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और संचालन के तरीके की भी प्रशंसा की। श्रीमती मेधा रूपम ने कहा कि आर्या फैशन्स का यह प्रयास उत्तर प्रदेश के रोजगार मिशन एवं महिला सशक्तिकरण के लिए एक अच्छा उदाहरण है।

आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ, डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि श्रीमती मेधा रूपम के दौरे से उन्हें और उनकी टीम को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि आर्या फैशन्स हस्तशिल्प कला में योगदान देने के लिए एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

दादरी में विकास का स्वर्णिम दौर: 4 वर्षों में हजारों करोड़ के ऐतिहासिक कार्य, हर क्षेत्र में तेज़ी से बदलती तस्वीर*

admin

Government not doing enough to prevent left-handed pupils being left behind

admin

शनिवार 28 सितंबर को भारत विकास परिषद्, विवेकानन्द शाखा के द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन अंतरविद्यालय स्तर पर ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सभागार में किया गया।

admin