Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

सूरजपुर, 03 अप्रैल 2026। प्राचीनकालीन एवं ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार की रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा

 

बाराही मेला-2026 सूरजपुर: तीसरे दिन भी छाया सांस्कृतिक रंग, रागनी,
नृत्य और हास्य का रहा जलवा

सूरजपुर, 03 अप्रैल 2026। प्राचीनकालीन एवं ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 के
तीसरे दिन शुक्रवार की रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य
श्रृंखला ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। श्रद्धा, परंपरा और
मनोरंजन के अद्भुत संगम के बीच मेले का वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बना
रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कार्यक्रमों का भरपूर आनंद
लिया।

रात्रिकालीन मंच पर हरियाणा के प्रसिद्ध राजा चौधरी (आरसीएफ डांस ग्रुप)
के कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां
बांध दिया। राजा चौधरी के निर्देशन एवं कोरियोग्राफर हेमलता चौधरी के
कुशल मार्गदर्शन में कलाकारों—सत्यम पागल (राजस्थानी) सहित अन्य
प्रतिभागियों ने लोक कला मंच और संस्कृति मंच पर शानदार प्रस्तुतियां
दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत कॉमेडी सॉन्ग्स ने दर्शकों को खूब
हंसाया और माहौल को जीवंत बना दिया।

इसी क्रम में आयोजित रागनी कार्यक्रम में मनोज कारना एंड पार्टी के
कलाकारों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कलाकारों में दीपा चौधरी सहित अन्य प्रसिद्ध गायकों ने एक से बढ़कर एक
रागनियां प्रस्तुत कीं।

विशेष रूप से दीपक चौधरी द्वारा महाभारत प्रसंग पर आधारित रागिनी—

“द्रोपदी चीर हरण – तेरी बातों का ओ तिरिया जिगर में घाव गहरा है…”

ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं राजकुमारी चंद्रकिरण के प्रसंग पर
आधारित रागिनी—

“बाबाजी भोली भाली शान का, नाथ पर कुर्बान…”

की प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को तालियों की गूंज से भर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर शिव मंदिर सेवा समिति, सूरजपुर की ओर से सभी रागनी
कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया

शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी (प्रधान) ने बताया कि
बाराही मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक
पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य हर वर्ष मेले को
और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाना है।

महासचिव ओमवीर सिंह बैसला ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था
एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। उन्होंने अधिक से अधिक
लोगों से मेले में सहभागिता की अपील की।

आगामी कार्यक्रम की जानकारी

मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि दिनांक 05 अप्रैल 2026 को मेले
में ज्ञानेंद्र सरदाना एंड पार्टी द्वारा भव्य रागनी कार्यक्रम प्रस्तुत
किया जाएगा। इस अवसर पर कलाकारों में संध्या चौधरी (पलवल), वंशिका चौधरी,
डिंपल चौधरी, सचिन नागर, दिनेश पीलवान, वेदपाल बसैड़ा एवं अर्पित भाटी
अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर शिव मंदिर सेवा समिति के धर्मवीर तंवर, महाराज सिंह उर्फ
पप्पू, तोलाराम, केडी गुर्जर, देव शर्मा, रुपेश चौधरी, राजकुमार नागर,
रघुवीर (जेसीबी वाले), विशाल गोयल सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं
क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपर्क सूत्र:

महासचिव: ओमवीर सिंह बैसला – 9811810071

मीडिया प्रभारी: मूलचंद शर्मा – 9312274171

बाराही मेला-2026 का यह सांस्कृतिक उत्सव न केवल क्षेत्र की समृद्ध लोक
परंपराओं को जीवंत कर रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत
से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

दिनांक: 04-04-2026

सधन्यवाद

शिव मंदिर सेवा समिति (पंजी.)

सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा

जिला: गौतमबुद्धनगर (उ.प्र.)

Related posts

*हर तरफ व्यक्ति भक्तिमय उत्साह। नृत्य करते श्रद्धालु । फूलों, मेवाओ, मिष्ठान और खिलौनों की वर्षा। गुब्बारा और पुष्पों से सजा कथा स्थल।

admin

रामलाल वृद्ध आश्रम का गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस का आयोजन बड़े सदभाव से संपन्न हुआ कथा व्यास गोपालाचार्य जी महाराज

admin

*ध्रुव ने बचपन में ही छोड़ दिया अपना घरबार* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के तृतीय दिवस

admin