Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0’ का शुभारंभ

आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0’ का शुभारंभ

(ग्रेटर नोएडा) नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बुधवार को तीन दिवसीय “भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0” का भव्य शुभारंभ कृष्णा हॉल में हुआ। यह फेस्टिवल शुक्रवार तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथियों में प्रो. अरुण भगत (सदस्य, बीपीएससी), अनीता चौधरी (सदस्य, सेंसर बोर्ड), आलोक श्रीवास्तव (कवि एवं गीतकार), पूर्णिमा मिश्रा, प्रो. राणा प्रताप सिंह (कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय), प्रो. रचना शर्मा (आईआईएमसी), डॉ. श्वेता सिंह (फिल्म निर्माता, लेखिका एवं कवयित्री) और मनोज भावुक (गायक एवं फिल्म निर्माता) शामिल रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सिनेमा के बदलते स्वरूप, भारतीय संस्कृति में फिल्मों की भूमिका और युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में अवसरों पर अपने विचार साझा किए।
फेस्टिवल के दौरान विभिन्न फिल्मों का प्रदर्शन, संवाद सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्रों को फिल्म निर्माण और मीडिया जगत की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अतिथियों के अनुभवों से प्रेरणा ली। कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं और उन्हें रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग और GNIDA के सहयोग से इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड करेगा भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का आयोजन

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 प्री-क्वालिफायर संस्करण का आयोजन किया गया

admin

देश के लिए बलिदान देने वालों को कोटि-कोटि नमन:- सुनील गलगोटिया (चॉसलर) गलगोटियास विश्वविद्यालय आज 78 वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस गलगोटिया विश्वविद्यालय में बहुत ही आकांक्षाओं के साथ मनाया गया।

admin