Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0’ के दूसरे दिन सिनेमा पर गहन चर्चा

आईआईएमटी में ‘भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0’ के दूसरे दिन सिनेमा पर गहन चर्चा9

(ग्रेटर नोएडा) नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में चल रहे तीन दिवसीय “भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0” के दूसरे दिन गुरुवार को सिनेमा के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। यह फेस्टिवल भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अभिनेता राजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सुधीर यदुवंशी, गायक और धुरंदर फेम, प्रो. केजी सुरेश (निदेशक, इंडिया हैबिटेट सेंटर), डॉ. धनंजय चोपड़ा (पाठ्यक्रम समन्वयक, सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) एवं डॉ. आशुतोष भटनागर (निदेशक, जेकेएससी) ने भी अपने विचार रखे। सत्र का संचालन डॉ. कुमार विमलेन्दु सिंह ने मॉडरेटर के रूप में किया।

 

 

“सिनेमा में भारत” विषय पर आयोजित चर्चा में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का दर्पण भी है। उन्होंने फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया और नई पीढ़ी को सृजनात्मक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें उद्योग से जोड़ने में सहायक होते हैं।
फेस्टिवल के अंतर्गत विभिन्न फिल्मों का प्रदर्शन और संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा।

Related posts

जी. एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में NGCCOM 2025 का सफल आयोजन

admin

जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में ‘नवांकुर 2026’ का भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित*

admin

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन* 

admin