Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में, जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के निर्देशानुसार आज दो प्रमुख औद्योगिक इकाइयों — Swarn Jyoti Green Universe Pvt. Ltd

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर

गौतम बुद्ध नगर, दिनांक -27/04/2026

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में, जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के निर्देशानुसार आज दो प्रमुख औद्योगिक इकाइयों — Swarn Jyoti Green Universe Pvt. Ltd., साइट-5 कासना तथा Optiks Mechatronics Pvt. Ltd., इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा — में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में ढाई सौ से अधिक कर्मचारियों/श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, नेत्र एवं दंत जांच सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, आवश्यकता अनुसार कर्मचारियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि “स्वस्थ कर्मचारी ही सशक्त उद्योग की नींव होते हैं। IBA का यह प्रयास है कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक को समय-समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उद्योगों की उत्पादकता एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि हो।”

वहीं, IBA के महासचिव ने अपने वक्तव्य में कहा कि “एसोसिएशन द्वारा चलाया जा रहा यह स्वास्थ्य अभियान श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। आगामी 1 मई 2026 तक जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिदिन दो स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।”

IBA ने जिले के सभी उद्यमियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने-अपने औद्योगिक क्षेत्रों/इकाइयों में ऐसे शिविर आयोजित कराने हेतु आगे आएं।

जारी कर्ता:
महासचिव
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA)
गौतम बुद्ध नगर

Related posts

आयुर्योग एक्सपो 2024 आज भव्य उद्घाटन समारोह के साथ इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में प्रारंभ हुआ, जहां आईएचई 2024 पहले से आयोजित

admin

गोरखपुर के कारमेल स्कूल की कक्षा, 08 की छात्रा कु. श्रियम प्रियदर्शिनी ने एक दिन के लिए गोरखपुर मण्डल के एडीशनल डायरेक्टर, अभियोजन का कार्यभार ग्रहण किया।

admin

भारत शिक्षा एक्सपो 2026 एवं विश्व गुरु सम्मेलन भव्य अनावरण

admin