Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के 10 बीटेक छात्रों का जेपी ग्रुप नोएडा में चयन

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के 10 बीटेक छात्रों का जेपी ग्रुप नोएडा में चयन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि बीटेक बैच 2026 के 10 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित जेपी ग्रुप, नोएडा द्वारा किया गया है। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, समर्पण तथा विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है।

चयनित छात्र सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं से हैं। शाखा-वार चयनित छात्रों का विवरण इस प्रकार है—

सिविल इंजीनियरिंग: दीपक, मृत्युंजय कुमार यादव

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: दिव्यांश सिंह, शेखर कुमार सिंह, अनिश कुमार, निशांत कुमार

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: रवि कुमार, जतिन कुमार, हेमेन्द्र कुमार, अतुल केशरी

विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू, तकनीकी सत्रों एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों ने छात्रों को इस सफलता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं उद्योग जगत से मजबूत संबंधों को भी प्रदर्शित करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में और अधिक छात्र इसी प्रकार की सफलताएं प्राप्त करेंगे।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के अधिष्ठाता डॉ. कीर्ति पाल ने भी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक कौशल, नवाचार एवं पेशेवर उत्कृष्टता के लिए तैयार करना भी है।

चयनित छात्रों एवं उनके परिवारों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का वातावरण है। विश्वविद्यालय समुदाय ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

गलगोटिया विश्वविद्यालय में एसआईएच 2025 के चौथे दिन नवाचार अपने चरम पर, ओरोबोनिक्स टीम का ‘KRITRIM’ रोबोट बना आकर्षण का केंद्र

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2024 प्री-क्वालिफायर संस्करण का आयोजन किया गया

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय में चौथी सब-जूनियर राष्टीय बॉक्सिंग चौंपियनशिप में देश भर से प्रतिभागियों का जमावडा

admin