Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन – आलोक नागर

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन – आलोक नागर

 

सूरजपुर, मंगलवार।

जनहित की समस्याओं को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा चलाए जा रहे भूख हड़ताल आंदोलन के दौरान सोमवार देर शाम पुलिस प्रशासन द्वारा संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सूरजपुर एवं डीसीपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

 

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर एवं प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि निजी स्कूलों एवं अस्पतालों की मनमानी, बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, स्थानीय युवाओं को रोजगार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय अपने साथियों के साथ सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए धरना स्थल से चौधरी प्रवीण भारतीय, राकेश नागर, प्रेमराज भाटी तथा पवन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय एवं डीसीपी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की जल्द रिहाई की मांग की।

इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी एवं एडवोकेट विशाल नागर ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न किसान संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं की जल्द रिहाई की मांग की।

संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं की गई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन “जेल भरो आंदोलन” शुरू करेगा तथा पूरे जिले में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

इस दौरान आलोक नागर, मास्टर दिनेश नागर, बलराज हुन, प्रेम प्रधान, पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी, सुशील प्रधान, ब्रह्मपाल कपासिया, अनिल एडवोकेट, गौरव भाटी, रिंकू, राकेश नेता, श्रवण, आकाश नागर, कुलदीप एडवोकेट, कृष्ण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

*राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान सहित अन्य प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत हुई श्रीशक्ति स्वरूपा गौरवशाली विभूतियां*

admin

नोएडा में “Noida, I Care” पहल की प्रेस वार्ता सम्पन्न 3 मई 2026 को होगा भव्य शुभारंभ

admin

हरियाणा के पलवल ज़िले के “ग्राम भिड़ुकी” में वीर शहीद तेजपाल जी” की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण।

admin