Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRसामाजिक

भारतीय किसान यूनियन भानू की हुई समीक्षा बैठक लिए गए कई अहम फैसले

भारतीय किसान यूनियन भानू की हुई समीक्षा बैठक लिए गए कई अहम फैसले
आज दिनांक 11 5 2026 को भारतीय किसान यूनियन भानू की समीक्षा बैठक कनारसी गांव में जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता तिलक प्रधान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष तथा संचालन मास्टर महकार नागर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ने बताया कि बहुत शीघ्र तीनों प्राधिकरण की मनमानी के खिलाफ बड़े आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जा रही है।हो सकता है इस लड़ाई में दूसरे संगठन भी एक मंच पर इकट्ठे होकर कि लड़ाई को लड़े, राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने संगठन को मजबूत करने व रणनीतिक तरीके से मुहिम में कामयाबी के मिशन पर आगे बढने तथा किसानों की लंबित समस्याओं के लिए संघर्ष पर अपने विचार रखें, तथा हरिद्वार में प्रत्येक वर्ष की भांति होने वाले चिंतन शिविर 13,14,15, जून को अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया , जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप जी तथा प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप जी के द्वारा प्रत्येक जिले में मुहिम चलकर संगठन को मजबूती दी जा रही है और किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने के लिए,मजबूत रणनीति बनाने के लिए समीक्षा बैठकें की जा रही हैं । राष्ट्रीय सलाहकार मंत्री ठाकुर अशोक ने बताया कि जो लोग संगठन के प्रति समर्पित नहीं है उनकी संगठन की सेवाएं बंद कर दी जाए, एनसीआर प्रमुख महासचिव सत्यवीर मुखिया ने बताया कि संगठन गौतम बुद्ध नगर में मजबूती से काम कर रहा हैं, हम सब लोग एक जुट होकर संगठन को बढ़ाने का काम कर रहे हैं, इस मौके पर विवेक रावल उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद रावल महासचिव युवा मोर्चा लोकेश शर्मा जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, ठाकुर बिखलेश जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,भानु प्रकाश तहसील अध्यक्ष दादरी, संदीप खारी तहसील अध्यक्ष जेवर, लीलू नागर तहसील अध्यक्ष सदर, संजय नागर प्रदेश महासचिव सुखबीर नागर जिला उपाध्यक्ष, मुन्नू भाटी मंडल उपाध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता अपनी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे

Related posts

नारी शक्ति वंदन अभियान” के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन” विषय पर प्रेस वार्ता हुई आयोजित* *प्रेस वार्ता को समाज की प्रभावी एवं प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया गया संबोधित

admin

धार्मिक रंग, सांस्कृतिक रस और सुरों का संगम बना बाराही मेला—दसवें दिन रागिनी, भजन और नृत्य से झूम उठा सूरजपुर

admin

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*

admin