Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

दाढ़ा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में आधुनिक रिहैबिलिटेशन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा गलगोटिया विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, 14 मई 2026

दाढ़ा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में आधुनिक रिहैबिलिटेशन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा गलगोटिया विश्वविद्यालय

ग्रेटर नोएडा, 14 मई 2026। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर स्वास्थय सेवाएं, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास सुविधाएं आज भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। विशेष उपचार और थेरेपी के लिए मरीजों को अक्सर दूर-दराज के अस्पतालों तक जाना पड़ता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए गलगोटिया विश्वविद्यालय ने ग्रेटर नोएडा स्थित दाढ़ा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में आधुनिक रिहैबिलिटेशन सेंटर को मजबूत करने की पहल की है।

 

यह पहल गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और दाढ़ा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के सहयोग से की जा रही है। इसके तहत स्वास्थय केंद्र के फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन यूनिट को आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित फिजियोथेरेपी सहायता और संचालन सहयोग से सशक्त बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके।

 

विश्वविद्यालय की ओर से केंद्र को सर्वाइकल ट्रैक्शन सिस्टम, गेट ट्रेनिंग उपकरण, चिकित्सीय व्यायाम प्रणाली, शॉर्टवेव डायाथर्मी, टेन्स और आईएफटी सिस्टम, वॉकर, शोल्डर व्हील, पुली सहित विभिन्न फिजियोथेरेपी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही रिहैबिलिटेशन यूनिट के संचालन के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन और अन्य आवश्यक सहायता भी दी जाएगी।

 

इस सहयोग से स्वास्थय केंद्र में सामुदायिक स्वास्थय जागरूकता, प्रिवेंटिव हेल्थ सेवाएं, मरीज सहायता, गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रियाएं और जनकेंद्रित स्वास्थय गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक रिहैबिलिटेशन और फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज और फॉलोअप के लिए लंबी दूरी तय करने की जरूरत कम हो सके।

 

गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा, “स्वास्थय सेवाओं तक समान पहुंच आज भी समाज की बड़ी चुनौतियों में से एक है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां रिहैबिलिटेशन और प्रिवेंटिव हेल्थ सुविधाएं सीमित हैं। आज विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रह गई है। जिन संस्थानों के पास शैक्षणिक विशेषज्ञता, स्वास्थय सेवाओं की क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता है, उन्हें लोगों के जीवन से जुड़े सार्वजनिक तंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। दाढ़ा सामुदायिक स्वास्थय केंद्र के लिए हमारा सहयोग इसी दिशा में एक प्रयास है, जिससे जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थय और रिहैबिलिटेशन सेवाएं पहुंच सकें।”

 

यह पहल समाज हित, सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने और स्वास्थय, शिक्षा, नवाचार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनकेंद्रित विकास के लिए गलगोटिया विश्वविद्यालय की लगातार जारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

Related posts

Inside the school for children excluded as young as five

admin

Study engineering at university if you want to become a billionaire

admin

Household income impacts on children’s prospects, report finds

admin