Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

“जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में मनाया गया योग दिवस”

नॉलिज पार्क 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने किया। सबसे पहले योगा ट्रेनर ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में प्रसन्न रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना आवश्यक है जिसमे योग सदैव सहायक रहा है। प्राचीन समय से योग हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने का हिस्सा रहा है। इसके बाद योग प्रशिक्षक ने संस्थान के शिक्षकों और स्टॉफ को प्राणायाम, सुखासन वक्रासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी तथा सूर्य नमस्कार जैसे योगों का अभ्यास कराया।

संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने कहा कि योग के द्वारा हम अनेक बीमारियों का निदान कर अपने तन व मन को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योग से न केवल शरीर बल्कि चित्त और सोच भी स्वस्थ होती है।

संस्थान के अध्यक्ष डा. राजेश कुमार गुप्ता तथा उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता जी ने कहा कि योग से होने वाले लाभों को देखकर अन्य देशों के लोग भी इसे अपना रहे है इसलिए हमे योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए!

इस अवसर पर संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक डा. पल्लवी सिंह सहित सभी शिक्षक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे!

Related posts

जीएनआईओटी के कंम्यूटर एप्लीकेशन विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय सत्र आयोजित”*

admin

HAWK INSIGHT – आईटी क्लब ने सफलतापूर्वक “नॉलेज नॉकआउट – क्विज एडिशन” का आयोजन किया, जो कि पाई (π) डे पर आयोजित एक रोमांचक अभिक्षमता (एप्टीट्यूड) चुनौती थी।

admin

जी. एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में NGCCOM 2025 का सफल आयोजन

admin