Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी के प्रयासों से जीटी रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी के प्रयासों से जीटी रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति

दादरी। दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी के सतत प्रयासों से क्षेत्र के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जीटी रोड पर धर्मवीर भाटी बौंडाकी वाले के मकान से नगर पालिका सीमा बोर्ड तक सड़क की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर ₹177.76 लाख की अनुमानित लागत व्यय की जाएगी।

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। यह निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को सुरक्षित एवंग सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर दादरी नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित, श्री बलराज भाटी, श्री दिनेश भाटी, श्री ईश्वर भाटी, श्री आजाद प्रधान, श्री राकेश प्रधान, श्री तरुण नागर, श्री रजाक चेयरमैन, श्री सुनील भाटी, श्री एच.के. शर्मा, श्री कुलदीप नागर, श्री जीतू भाटी, श्री मनोज चैची, श्री मनोज प्रधान जी, श्रीमती बबिता नागर, श्री दीपक नागर, श्री महेश गुर्जर, श्री प्रभु दरोगा, श्री महावीर राव जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से दादरी विधानसभा में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी और जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाते रहेंगे।

— जारीकर्ता
कार्यालय, विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर
दादरी विधानसभा, गौतमबुद्ध नगर

Related posts

*”ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 34वें स्थापना दिवस पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अस्तौली के किसानों को दी बड़ी सौगात, 16 किसानों को बांटे 10 करोड़ रुपए की धनराशि से भी अधिक के चेक”*

admin

*”नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के युवाओं को मिलेगा रोजगार, नोएडा अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट के सभागार कक्ष में हुआ रोजगार पोर्टल का शुभारंभ”

admin

विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा क्षेत्र ग्राम शाहवेरी में 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का लोकार्पण, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

admin