Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

आईबीए परिवार ने आत्मीय वातावरण में मनाया उपाध्यक्ष श्री नरेश चौहान का जन्मदिवस

आईबीए परिवार ने आत्मीय वातावरण में मनाया उपाध्यक्ष श्री नरेश चौहान का जन्मदिवस

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) गौतम बुद्ध नगर ने अपने उपाध्यक्ष एवं जेके इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्री नरेश चौहान का जन्मदिवस अत्यंत आत्मीय एवं पारिवारिक वातावरण में केक काटकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर मनाया।

आईबीए केवल उद्यमियों का संगठन ही नहीं, बल्कि एक भावनात्मक परिवार भी है, जहाँ सदस्य औद्योगिक हितों के साथ-साथ एक-दूसरे के सुख-दुख, जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ तथा सामाजिक एवं धार्मिक अवसरों पर भी पूरे परिवार की तरह सहभागी बनते हैं। इसी पारिवारिक परंपरा के तहत यह आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आईबीए के अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य श्री सुभाष चौहान, श्री ओम पुंडीर, उपाध्यक्ष श्री राजेश खन्ना, सदस्य श्री संजीव चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने श्री नरेश चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि आईबीए की सबसे बड़ी ताकत उसकी पारिवारिक संस्कृति, आपसी विश्वास, एकता और सेवा की भावना है, जो प्रत्येक सदस्य को एक परिवार के रूप में जोड़ती है।

Related posts

फैक्ट्री श्रमिकों की मांग पर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम वेतन में की अंतरिम बढ़ोतरी, 01 अप्रैल 2026 से होगा लागू*

admin

ऊर्जा से भरपूर रहा चौथा दिन 60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2025 13–17 अक्टूबर 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा

admin

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने आज “स्वर्गीय राजेश पायलट चौक” पर एकत्र होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की। यह मांग इसलिए उठाई गई क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रांसपोर्ट की समस्या बहुत बड़ी है और इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।

admin