ग्रेटर नोएडा l अखिल भारतीय गुर्जर महासभा स्थापित 1908 की एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की उन्नति व विकास और संगठन की मजबूती एवं एक जुटता के लिए विस्तार से चर्चा हुई l
प्रो० बीएस रावत अधिवक्ता व राष्ट्रीय प्रवक्ता के संयोजन एवं उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रवीर नागर की अध्यक्षता में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क 3 ग्रेटर नोएडा के सभागार में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला की गरिमामयी उपस्थिति रहीं l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं इस संगोष्ठी के संयोजन करता प्रो० बी एस रावत अधिवक्ता ने सर्वप्रथम अपने संबोधन में स्पष्ट किया की
इस संगोष्ठी का महत्वपूर्ण उद्देश्य गुर्जर समाज की राजनैतिक एवं प्रशासनिक पदों पर भागीदारी सुनिश्चित करना और गुर्जर समाज के भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार करना था l इस अवसर पर दिल्ली, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश से आये समस्त अतिथियों ने सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रहीं, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपने विचार रखे। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, महिला इकाई की पदाधिकारियों सहित एनसीआर क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया l
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने सभी वक्ताओं के विचारों को महत्व देते हुए निर्णय लिया कि वह गुर्जर समाज के मान-सम्मान में कहीं भी कोई कमी नहीं आने देंगे और समाज की राजनीति व प्रशासनिक पदों पर जब तक भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो जाती संघर्ष करते रहेंगे l उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में समाज को जनसँख्या के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिलाना मुख्य उद्देश्य रहेगा साथ ही हमारे संगठन का मकसद समाज का विकास और उन्नति कराना हैl उन्होंने कहा कि राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक सांस्कृतिक रूप से जब तक समाज का विकास नहीं होगा तब तक अखिल भारतीय गुर्जर महासभा चैन से नहीं बैठेगी l
संगोष्ठी में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी एवं कार्यकारी अध्यक्ष विवेक बैंसला, हरियाणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचरण सिंह उर्फ टीटू पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी एन सिंह, राकेश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ० मनोज कटारिया, हरिओम बैंसला, विनोद चौधरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई कुसुम लता, राष्ट्रीय प्रवक्ता महिला इकाई ममता रेक्सवाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला इकाई सोनल नागर, कार्यकारी अध्यक्ष बबीता चौहान, नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता महिला इकाई वंदना नागर, गीता भाटी, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष मलखान सिंह चपराना, वरिष्ठ समाजसेवी महेश भाटी लुहारली, वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र कुमार भाटी, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की चेयरमैन पर्सन कंचन कुमारी एवं प्राचार्य डॉ० हेमा शर्मा आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए l
प्रदेश संगठन महामंत्री अमर जीत चौधरी के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंत्री महिला इकाई नीरज वर्मा, मथुरा जिलाध्यक्ष सहजराम सिंह, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरचंद गुर्जर, युवा इकाई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुल चौधरी, युवा राष्ट्रीय महामंत्री दीपक बैंसला, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह लोहिया, हरियाणा प्रदेश के युवा अध्यक्ष संजय खटाना, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चैयरमैन संजय भैया, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र कसाना, रविन्द्र चौधरी एवं रिंकू अधाना, प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि टाइगर, पश्चिम क्षेत्रीय महामंत्री अरविन्द भाटी, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी गौतमबुद्धनगर बबलू गुर्जर, जिलाध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष डॉ० राकेश चपराना एवं रतिपाल नागर मुरादाबाद जिलाध्यक्ष नितिन गुर्जर एवं गाजियाबाद जिलाध्यक्ष प्रवीन भड़ाना आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहें l कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवी नगर ने सभी अतिथियों का आने के लिए आभार व्यक्त किया और जो विचार उन्होंने व्यक्त किए हैं। उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की उन्नति और विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे।

