Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

ग्रेटर नोएडा हैबतपुर गांव से कांग्रेस की “जनसंवाद संकल्प यात्रा” का शुभारंभ, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा एवं फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत, जनसंवाद संकल्प यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, अधिकार और सम्मान की रक्षा का अभियान – दीपक चोटीवाला

– ग्रेटर नोएडा हैबतपुर गांव से कांग्रेस की “जनसंवाद संकल्प यात्रा” का शुभारंभ, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा एवं फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत, जनसंवाद संकल्प यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, अधिकार और सम्मान की रक्षा का अभियान – दीपक चोटीवाला

आदरणीय सम्मानित पत्रकार बंधु
नमस्कार,

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर द्वारादादरी विधानसभा क्षेत्र के हैबतपुर गांवसेजनसंवाद संकल्प यात्राका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं, पुष्प वर्षा और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। आज की यात्रा के संयोजक रमेश वाल्मीकि, हरेंद्र शर्मा तथा धर्म सिंह वाल्मीकि रहे।

जनसंवाद संकल्प यात्रा का शुभारंभ ग्राम हैबतपुर स्थितअंबेडकर भवनसे किया गया, जहां सर्वप्रथम भारत रत्न संविधान निर्माताडॉ. भीमराव अंबेडकरकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव की गलियों में जनसंवाद यात्रा निकालते हुए घर-घर पहुंचे तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा जिला कांग्रेस द्वारा जनहित में लिए गए विभिन्न संकल्पों एवं आगामी जन आंदोलनों की जानकारी लोगों को दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ को प्रशासन एवं सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी।
ग्राम भ्रमण के उपरांत आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आज देश ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और आम नागरिकों की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील दिखाई नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार और भगवान के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज में विभाजन और अविश्वास का वातावरण पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा किअयोध्या जैसी पावन भूमि पर भगवान श्री राम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं हो सकी। यदि भगवान के खजाने में भी सेंध लग जाए तो यह शासन-प्रशासन और सरकार की गंभीर विफलता का प्रमाण है। ऐसी परिस्थितियों में जनता का विश्वास टूटना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता के बीच जाकर सच को सामने रखने का कार्य कर रही है।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जनसंवाद संकल्प यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, अधिकार और सम्मान की रक्षा का अभियान है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार अगले 4 माह तक गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संघर्ष का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की अदालत में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उपस्थित है तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश और देश की जनता सत्य, न्याय और जनहित की राजनीति का साथ देगी।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, हरेंद्र शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनेगा तथा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

जनसंवाद संकल्प यात्रा आगामी दिनों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित करेगी और कांग्रेस के जनहितकारी संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाएगी।

जनसंवाद संकल्प यात्रा में प्रमुख तौर पर रमेश वाल्मीकि,हरेंद्र शर्मा,धर्म सिंह वाल्मीकि,मुकेश शर्मा,दुष्यंत नागर,विवेक यादव,राजेश यादव,गौतम अवाना,महाराज सिंह नागर,सुरेंद्र प्रताप,निशा शर्मा,नीरज लोहिया,रिज़वान चौधरी,विजय नागर,धर्मवीर प्रधान,अरुण गुर्जर,देवेश चौधरी,अरविन्द रेक्सवाल,बिन्नू भाटी,सुबोध भट्ट,रमेश जीनवाल,सचिन जीनवाल,धीरा सिंह,आरिफ,नवीन कुमार,सुन्दर वाल्मीकि,विकास,सुनील,साहिल,गुड़िया,हर्ष,सोनू आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
धन्यवाद।
सप्रेम सादर

दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य -AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200

Related posts

Scottish school children lag behind English at problem solving

admin

Government Institute of Medical Sciences (GIMS) Hosts Knowledge Session on HMPV Virus and Regenerative Medicine

admin

हस्तशिल्प एक्सपो (आर्टिफैक्ट्स)-2026 का द्वितीय संस्करण* *ट्रेड फेसीलिटेशन सेंटर (टीएफसी), बोरानाडा, जोधपुर (राजस्थान)* *15 से 19 जनवरी 2026*

admin