Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी के अथक प्रयासों से संभव हुई माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण एवं सार्थक भेंट

माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी के अथक प्रयासों से संभव हुई माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण एवं सार्थक भेंट

(प्रेस विज्ञप्ति)
जारीकर्ता: अमित कुमार उपाध्याय
अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर

दादरी विधानसभा, गौतम बुद्ध नगर के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री तेजपाल नागर जी के अथक प्रयासों, सतत मार्गदर्शन एवं सानिध्य में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश के यशस्वी, कर्मठ, जनप्रिय एवं दूरदर्शी माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी से लोक भवन, लखनऊ में सौजन्य भेंट एवं महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह महत्वपूर्ण भेंट विधायक श्री तेजपाल नागर जी द्वारा उद्यमियों से किए गए अपने वचन को निभाते हुए संभव हो सकी।

बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का अत्यंत आत्मीयता, स्नेह एवं सम्मान के साथ स्वागत किया। उन्होंने प्रत्येक सदस्य का परिचय प्राप्त किया तथा सभी उद्यमियों की बातों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, निवेश-अनुकूल वातावरण, तीव्र गति से विकसित हो रहे औद्योगिक आधारभूत ढाँचे तथा उद्योग हितैषी नीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश गंतव्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है, जिससे प्रदेश के उद्यमियों में नया विश्वास और उत्साह उत्पन्न हुआ है।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के MSME एवं औद्योगिक विकास से संबंधित 10 महत्वपूर्ण सुझावों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से भगवान श्री बालाजी की पावन प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में वरिष्ठ उद्यमी डॉ. चंचल वार्ष्णेय सहित प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने ज्ञापन के प्रथम बिंदु पर विशेष रूप से विस्तार से चर्चा करते हुए 2000 वर्गमीटर तक के औद्योगिक भूखंडों की ई-निविदा (E-Bidding) व्यवस्था में व्यावहारिक सुधार का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था छोटे एवं मध्यम उद्यमियों के लिए अनेक व्यावहारिक कठिनाइयाँ उत्पन्न कर रही है। इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इसके अतिरिक्त चौथे बिंदु पर औद्योगिक भूखंडों पर भवन निर्माण पूर्ण करने की समय-सीमा एवं विलंब शुल्क से संबंधित विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने व्यावहारिक राहत प्रदान करने का अनुरोध किया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

बैठक में ज्ञापन के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं—औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक फायर स्टेशन की स्थापना, एक्सपोर्ट प्रमोशन सेंटर, सामुदायिक केंद्र, वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना, सिंगल विंडो प्रणाली को और प्रभावी बनाना, विश्वस्तरीय औद्योगिक आधारभूत संरचना का विकास, मुख्यमंत्री औद्योगिक संवाद समिति का गठन तथा मॉडल इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने—पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी से हुई यह भेंट अत्यंत आत्मीय, सकारात्मक एवं परिणामोन्मुख रही। माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का जिस आत्मीयता से स्वागत किया और उद्योगों से जुड़े प्रत्येक सुझाव को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया, उससे प्रदेश के उद्यमियों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का औद्योगिक विकास नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा MSME क्षेत्र और अधिक सशक्त बनेगा।

श्री अमित कुमार उपाध्याय ने दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री तेजपाल नागर जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योगों एवं उद्यमियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। उन्होंने उद्यमियों से किया अपना वादा निभाते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी से यह महत्वपूर्ण भेंट सुनिश्चित कराई। विधायक श्री तेजपाल नागर जी सदैव उद्योगों एवं जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए सहज, सरल, संवेदनशील एवं तत्पर रहते हैं। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन एवं गौतम बुद्ध नगर का समस्त उद्यमी समाज उनके अथक प्रयासों, सतत सहयोग एवं उद्योग हित में निरंतर सक्रिय भूमिका के लिए हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है।

Related posts

सेवा, सहयोग और समर्पण की मिसाल बना सेक्टर P-3, नवरात्रि पर वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन, जरूरतमंद दिव्यांग को भेंट की ट्राइसाइकिल

admin

नवीनता, पाक कला और व्यवसाय की चहल-पहल के साथ आईएचई 2025 का शानदार समापन चार दिवसीय सोर्सिंग और प्रदर्शन का महाकुंभ बना भारत का सबसे बड़ा हॉस्पिटैलिटी संगम

admin

एक्सपो बाजार और TICA ने इंडिया एक्सपो मार्ट में भारत का पहला B2B कैश एंड कैरी वेंचर लॉन्च किया

admin