Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

आज जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय, ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) पर आज़ादी के महापर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय बिसरख पर ध्वजारोहण कर मनाया गया। 

आज जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय, ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) पर आज़ादी के महापर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय बिसरख पर ध्वजारोहण कर मनाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित आम लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक तौर पर चर्चा करते हुए कहा कि आजादी का महापर्व मनाते हुए हम उन वीर बलिदानियों को नहीं भूल सकते जिन्होंने इस मातृभूमि को अंग्रेज़ जालिमों से आज़ाद करने के लिए हँसते हँसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

महात्मा गाँधी जैसे महामानव ने आज़ादी के आंदोलन का नेतृत्व किया और उच्च कुलीन वर्ग से आने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने जीवन के अनेक कीमती वर्ष आज़ादी पाने के लिए आन्दोलनों के दौरान जेल में गुज़ार दिए, और ऐसे अनेक उदाहरण हैं जो न सिर्फ हमें इस आज़ादी का मान समझाते हैं बल्कि हमें कर्तव्यबोध भी करते हैं।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, चौधरी चरण सिंह, नीरज लोहिया, धर्म सिंह जीनवाल, किशन शर्मा, कपिल भाटी, दयानंद नागर, रमा नैयर, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, रमेश चंद वाल्मीकि, प्रिंस भाटी, अरविंद रेक्सवाल, ओंमकार राणा, दुर्गेश कुमार, धीरा सिंह, रमेश चंद जीनवाल, जतन सिन्हा, मेहर चंद वाल्मीकि, फैजान मुखिया, जय प्रसाद, अनिल, हरेंद्र, सचिन भाटी, संदीप, आलम, ओम प्रकाश नवीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको भी आज़ादी की वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई, शुभकामनायें।
जय हिन्द!

धन्यवाद।
सप्रेम सादर

—
दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200

Related posts

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किया सीधा संवाद, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं”*

admin

आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का भव्य अभिनंदन

admin

चितहेड़ा गाँव को मिला विकास का त्रिसूत्र — सड़क, अस्पताल और स्टेडियम से खुलेगा प्रगति का नया द्वार* *📍 दादरी | दिनांक: 27 जुलाई 2025*

admin