Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक ग्रेटर नोएडा (चाई फोर) स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक श्री प्रताप नागर ने की तथा संचालन

आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक ग्रेटर नोएडा (चाई फोर) स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक श्री प्रताप नागर ने की तथा संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी द्वारा किया गया। बैठक में संगठन हित सर्वोपरि रखते हुए कई अहम और कड़े फैसले लिए गए

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता, गलत मंशा और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर को तत्काल प्रभाव से उनके पद से पदमुक्त किया जाता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी जिलाध्यक्ष हर माह अनिवार्य रूप से मीटिंग करेंगे राष्ट्रीय टीम हर स्तर पर निगरानी रखेगी जो पद के अनुरूप काम नहीं करेगा, उसे तुरंत हटाया जाएगा इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर और राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों पर किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी जाएगी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। संगठन अब संघर्ष के रास्ते पर पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा।

किसानों और मजदूरों के हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस मौके पर विनय तालान, आलोक नागर, ब्रजेश भाटी, रवींद्र प्रधान, ओमवीर बीडीसी, नफीस मेवाती, नरेंद्र भाटी, विनोद मलिक जुबेर भाटी, नीटू गुर्जर, अरुण प्रधान राहुल चौधरी, निरंजन फोगाट, एड.शुभम चेची, मनीष नागर, जगत बीडीसी, संदीप चंदीला, भारत नागर, मनीष खारी, हिमांशु तंवर, जाहिद खान, अब्दुल नईम, नीरज नागर, आशु अटटा, विनोद कसाना, मनोज भगत जी, अशोक भाटी, एड. शिवकुमार बैसला, विनोद शर्मा ,गौरव भाटी, उमेश राणा, जितेंद्र यादव, प्रेम सिंह, उत्तम शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

दिनांक 17 मई 2025 *ननहक फाउंडेशन* ने मातृ दिवस के अवसर पर आज ग्रेटर नोएडा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित

admin

*साइट 4 की रामलीला में क्षेत्र के इतिहास पर विशेष नाटक “हिंडन की रफ्तार” का भव्य आयोजन!*

admin

भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति और श्री राजपूत करनी सेना (कालवी)का संयुक्त प्रति निधि मंडल आज वरिष्ठ ओएसडी यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी से मुलाकात

admin