Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गौतमबुद्धनगर ने आज एसीपी, ग्रेटर नोएडा को एक ज्ञापन सौंपकर ग्रेटर नोएडा में नशे के व्यापार और पैडलर्स के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की

ग्रेटर नोएडा में नशे के खिलाफ एबीवीपी का आक्रामक कदम: एसीपी को सौंपा ज्ञापन

गौतमबुद्धनगर, 28 मार्च 2025: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गौतमबुद्धनगर ने आज एसीपी, ग्रेटर नोएडा को एक ज्ञापन सौंपकर ग्रेटर नोएडा में नशे के व्यापार और पैडलर्स के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन प्रांत मंत्री गौरव गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों द्वारा एसीपी तृतीय, ग्रेटर नोएडा को सौंपा गया।

ज्ञापन में एबीवीपी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे छात्रों और युवा वर्ग की जिंदगी खतरे में पड़ रही है। ऑनलाइन और भौतिक रूप से ड्रग्स की आपूर्ति हो रही है, जिससे समाज में अवसाद, आत्महत्या और सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

एबीवीपी ने उठाई इन प्रमुख मांगों को:

अवैध रेडी पटरी हटाने की मांग, जहां खुलेआम नशे का व्यापार हो रहा है।

एमिटी और जेम्स कॉलेज के पास नशे के व्यापार पर रोक।

शारदा यूनिवर्सिटी के पास नशीले पदार्थों की बिक्री पर तत्काल कार्रवाई।

जिएनआईओटी के पास नशा करने वाले युवाओं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग।

अल्फा 2 कमर्शियल बेल्ट में अवैध खोंखा की जांच और बंदी।

एबीवीपी ने पुलिस प्रशासन से नशे के व्यापार पर सख्त कार्रवाई की अपील की है ताकि ग्रेटर नोएडा को इस खतरनाक समस्या से बचाया जा सके। इस मौके पर जिला संयोजक वैभव मिश्रा, मीडिया संयोजक अभिनव गौड़ , नगर मंत्री देव, राहुल शर्मा, वैभव श्रीवास्तव समेत सैकड़ो छात्र मौजूद रहे।

Related posts

25 अप्रैल 2025 को 40 उ0प्र0 वाहिनी एनसीसी के कार्यालय का भारत सरकर के ncc आदेषानुसार सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दषहर से गौतमबुद्ध बालक इण्टर कालेज ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थानान्तरण हुआ

admin

गौतबुद्धनगर लुकसर जेल की जेलर साहिबा के सुपुत्र की शादी बनी युवाओं के लिए प्रेरणा,बिना दहेज का विवाह कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया*

admin

बारिश से धान की फसल बर्बाद,की मुवावजे की मांग। सूरजपुर: गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में

admin