Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक 25 कन्यायों का विवाह समारोह* ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया ओपॉ फ़ाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह

*बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक 25 कन्यायों का विवाह समारोह*

ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया ओपॉ फ़ाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह दिनांक 14-2-26 दिन शनिवार को D 48 साइट फ़ोर ग्रेटर नोएडा पर बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ ।

मनोज सिंघल ने बताया सभी 25 दूल्हे की बारात घोड़ा बग्गी में बैठकर जय किसान खल भंडार साईट 4 से शुरू होकर बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े और आतिशबाज़ी के साथ विवाह स्थल पर पहुँची ।

विवाह स्थल पर पहुचे सभी दूल्हों का गेट पर पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाएँ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।

ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल की शादी की वर्षगांठ पर पिछले 5 वर्ष से लगातार ये आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 108 कन्यायों का विवाह संपन्न कराया गया है।

सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी पहुचे ।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल , मनोज सिंघल , अनुज सिंघल , अमन अग्रवाल , क्रति अग्रवाल , आकाश अग्रवाल , राशि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

धन्यवाद

मुकुल गोयल
मीडिया प्रभारी
9899124499

Related posts

इंद्र-विजय फार्म हाउस (आई वी फार्महाउस)* *उमालोक नर्सिंग कॉलेज के सामने भटीपुरा गढ़ रोड मेरठ* में *पारिवारिक रक्षाबंधन स्नेह मिलन कार्यक्रम* संपन्न हुआ

admin

प्राथमिक विद्यालय क्यामपुर , दादरी, गौतमबुद्ध नगर के प्राथमिक विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार तथा नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण अजय पॉलि लिमिटेड के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के कर कमलों से संपन्न

admin

प्रेरणा शोध संस्थान में हुआ मासिक लेखक मिलन नोएडा – प्रेरणा शोध संस्थान न्यास नोएडा के द्वारा 12 जनवरी 2025 को मासिक लेखक मिलन आयोजित

admin