Bharat Vandan News
Image default
चिकित्सा

“जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में मनाया गया योग दिवस”*

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में मनाया गया योग दिवस”*

नॉलिज पार्क 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने किया। सबसे पहले योगा ट्रेनर ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में प्रसन्न रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना आवश्यक है जिसमे योग सदैव सहायक रहा है। प्राचीन समय से योग हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने का हिस्सा रहा है। इसके बाद योग प्रशिक्षक ने 100 से अधिक विधार्थियों और शिक्षकों को प्राणायाम सुखासन वक्रासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी तथा सूर्य नमस्कार जैसे योगों का अभ्यास कराया।

संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने कहा कि योग के द्वारा हम अनेक बीमारियों का निदान कर अपने तन व मन को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योग से न केवल शरीर बल्कि चित्त और सोच भी स्वस्थ होती है।

संस्थान के अध्यक्ष डा. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि योग से होने वाले लाभों को देखकर अन्य देशों के लोग भी इसे अपना रहे है इसलिए हमे योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए!
इस अवसर पर संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक अविनाश चौहान सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे

Related posts

श्री रामदास अठावले ने किया वेलफेस्ट इंडिया 2025 को हर संभव सहयोग का वादा वेलफेस्ट इंडिया 2026 को व्यापक बनाने के लिए इसके अंतर्गत तीन नए एक्सपो की

admin

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को कक्ष संख्या 6, जनरल ओपीडी, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा

admin

ANS सुपर स्पेशलिटी 13-01-25 को सभी विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ शुरू होने जा रही है। यह प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. विकास भारद्वाज द्वारा शुरू की गई 100 बिस्तरों वाली सुविधा

admin