Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

जनगणना प्रशिक्षण शिविर का एसीईओ ने लिया जाए –प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों पर दर्ज होगी विभागीय कार्रवााई 

जनगणना प्रशिक्षण शिविर का एसीईओ ने लिया जाए

–प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों पर दर्ज होगी विभागीय कार्रवााई

——————————–

ग्रेटर नोएडा। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकानों की गणना कर सूची तैयार करने के लिए तैनात कर्मचारियों ( प्रगणक) एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से नॉलेज पार्क-4 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट परिसर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर में लगभग 3000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अजय शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह के साथ मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया और प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर फोकस डाला और जनगणना के कार्य को रुचि पूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। पहले दिन प्रशिक्षण में 225 कर्मचारियों में से 201 ने प्रशिक्षण लिया और 24 कर्मचारी नदारद मिले। एसीईओे सुमित यादव ने बताया कि इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और प्रशिक्षण न लेने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Related posts

पुष्प प्रकृति की तरफ से मानवता को सबसे बड़ी देन: डॉ महेश शर्मा –ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आगाज –01 माार्च तक चलेगी प्रदर्शनी, वाहनों की पार्किंग व प्रवेश निशुल्क

admin

ग्रेनो के पांच सेक्टरों के 22 पार्कों में लगीं एलईडी हाईमास्ट लाइटें ———————— –जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को किया शुभारंभ –कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लगीं एलईडी हाईमास्ट लाइटें

admin

विकासखण्ड- बिसरख परिसर जनपद गौतमबुद्धनगर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 09 जोड़ों का सामूहिक विवाह/निकाह कराया गया सम्पन्न*

admin