Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

जनपद न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर में दुकानों/व्यवसायिक स्थलों के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्ति 13 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन*

*जनपद न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर में दुकानों/व्यवसायिक स्थलों के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्ति 13 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन*

*गौतम बुद्ध नगर 07 अप्रैल, 2026*

अध्यक्ष, नीलामी समिति जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर ने बताया कि जनपद न्यायालय परिसर, गौतमबुद्धनगर में स्थित दुकानों/व्यवसायिक स्थलों के आवंटन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में पार्किंग/स्टैंड, कैन्टीन-प्रथम, कैंटीन-द्वितीय, फोटोस्टेट मशीन, कम्प्यूटर टाइपिस्ट, फोटोग्राफर, स्टेशनरी शॉप, स्टांप वेंडर, मेडिकल स्टोर के लिए स्थलों को चिन्हित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दुकानों/व्यवसाय हेतु चिन्हित स्थलों के लिए इच्छुक व्यक्ति केन्द्रीय नजारत, जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर से निविदा फार्म 10 अप्रैल 2026 सायं 4:00 तक किसी भी कार्य दिवस में निर्धारित शुल्क अदा कर प्राप्त कर सकते हैं एवं सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं निर्धारित शर्तों को पूर्ण करते हुए 13 अप्रैल 2026 4:00 तक प्रपत्र केंद्रीय नजारत जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर में जमा कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि व्यावसायिक स्थलों हेतु प्राप्त निविदाओं को 15 अप्रैल 2026 को सायं 04:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में नीलामी प्रक्रिया के तहत खोला जाएगा।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर। इस संबंध में देखें प्रेस विज्ञप्ति👇

 

 

Related posts

बाराही मेला-2026 सूरजपुरः भजन संध्या के साथ भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और संस्कृति का उमड़ा सैलाब

admin

19वां इंडियन फैशन ज्वेलरी एंड एसेसरीज़ शो (आईएफजेएएस) 2025, 04 से 06 जुलाई, 2025, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा श्री जे. पी. सिंह, आईएफजेएएस 2025 के अध्यक्ष नामित

admin

59वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2025 आईएचजीएफ स्प्रिंग 2025 भारतीय भव्यता को दुनिया के सामने करेगा पेश, एक रोमांचक सोर्सिंग सीजन की उम्मीद 16 – 19 अप्रैल 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा

admin