Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*09 से 17 अगस्त तक जनपद में उत्साह, जनभागीदारी एवं राष्ट्रीय गौरव के साथ संचालित होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान*

*आरडब्ल्यूए, एओए, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार मंडलों, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, बाजार एवं व्यापारी संगठनों, विभिन्न आवासीय सोसायटियों तथा समस्त जनसामान्य मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं : डीएम*

*गौतमबुद्धनगर 07 अगस्त, 2026*

आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 09 से 17 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल मोड के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन के निर्देशों के क्रम में अभियान की चरणबद्ध कार्ययोजना, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी का महापर्व है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक संस्थानों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराया जाए तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित सजावट, हर घर तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, चित्रकला, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए। स्थानीय बाजारों में तिरंगा थीम पर सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहीद स्मारकों, मुख्य द्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों में अभियान की तैयारियां समय से पूर्ण कराते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थलों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित किए जाएं तथा ग्रामों में निर्मित अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण, तिरंगा सजावट एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं।
उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद की सभी उचित दर विक्रेताओं एवं खादी भंडारों पर भी सामूहिक गतिविधियां सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राज्य कर विभाग को निर्देशित किया कि व्यापार मंडलों, औद्योगिक संगठनों एवं व्यापारियों के सहयोग से बाजारों, प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक इकाइयों में अधिकाधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएं तथा तिरंगा थीम पर सजावट एवं जनभागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।
बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, निबंध, चित्रकला, भाषण, सामान्य ज्ञान, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रमों, दिव्यांगजन संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, निराश्रित आश्रमों एवं बाल संरक्षण गृहों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक गतिविधियां सुनिश्चित की जाए, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अभियान में सुनिश्चित हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस अवसर पर तिरंगा मेला, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जाये एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद एवं एक जनपद एक उत्पाद से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन कराया जाए। साथ ही सभी नागरिकों को विभागीय पोर्टल www.harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, व्यापार मंडलों, औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, बाजार एवं व्यापारी संगठनों, विभिन्न आवासीय सोसायटियों तथा समस्त जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक शासकीय कार्यालय, प्रशासनिक कार्यक्रम एवं शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के गायन एवं वादन से संबंधित शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए
बैठक में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शहीद स्मारकों एवं अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण एवं तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मा0 जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने के भी निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता में हटाया अतिक्रमण ————————– –40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ा –अतिक्रमण से मुक्त जमीन की कीमत लगभग 80 करोड़

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हेतु एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी (AEPC) व एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति(AEMC )की बैठक संपन्न*

admin

कूड़े के निस्तारण में लापरवाही करने वालों पर होगी कार्यवाही। –ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने बीडब्ल्यूजी संग बैठक में दी चेतावनी –सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 से उद्यमियों को अवगत कराया

admin