Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया ग्यारह जोड़ो का विवाह,अनवरत 9 वर्षों से करा रही हैं ये शुभ कार्य

महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया ग्यारह जोड़ो का विवाह,अनवरत 9 वर्षों से करा रही हैं ये शुभ कार्य

-अल्फा 2 सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम
-बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने पहुंचकर दंपति को दिया आशीर्वाद।

ग्रेटर नोएडा: महिला शक्ति उत्थान मंडल,समय-समय पर अपनी शक्ति का लोहा मनवाती रहती है। कुछ ऐसा ही लोहा महिला शक्ति उत्थान मंडल की महिलाओं के द्वारा लगातार 9 वर्ष से बनवाया जा रहा है। महिला शक्ति उत्थान मंडल की महिलाओं के द्वारा गरीब परिवारों की लड़कियों का विवाह धूमधाम से आयोजित किया जाता है। खास बात है कि कार्यक्रम में विवाह की सारी रस्में होती हैं। महिलाओं के द्वारा ही गीत, संगीत, मेहंदी, हल्दी , विवाह व अन्य रस्मों को विधि विधान पूर्वक आयोजित किया जाता है। लड़कियों को विदाई में गृहस्थी का सारा सामान भी दिया जाता है। लगातार 9 वर्षों से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। इस वर्ष अल्फा 2 सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में सामूहिक विवाह का आयोजन महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने पहुंचकर नव दंपति को आशीर्वाद दिया।

11 जोड़ों का कराया विवाह
महिला शक्ति उत्थान मंडल की महिलाओं के द्वारा सामूहिक विवाह की तैयारी पिछले लगभग एक माह से की जा रही थी। शहर के कुछ संस्था, संगठनों ने भी इसमें अपना योगदान दिया। विवाह के सारे सामान की खरीदारी भी महिलाओं के द्वारा स्वयं की गई। विभिन्न कार्य की जिम्मेदारी टीम बनाकर अलग-अलग महिलाओं को दी गई थी। इस वर्ष 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम आयोजन के दौरान समिति की महिलाओं में गजब का जोश देखने को मिला। दी गई जिम्मेदारियां को महिलाओं ने पूरी शिद्दत के साथ निभाया। विदाई के समय,परिजनों व समिति की महिलाओं के आंसू भी छलक आए।

Related posts

किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं की बैठक खैर तहसील के सजना गांव में संपन्न हुई

admin

प्राथमिक विद्यालय क्यामपुर , दादरी, गौतमबुद्ध नगर के प्राथमिक विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार तथा नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण अजय पॉलि लिमिटेड के निदेशक अवनीश सिंह विसेन के कर कमलों से संपन्न

admin

आज गुरुवार 12 दिसंबर 2024 को भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

admin