Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

नोएडा सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के साथ प्रेरणा विमर्श 2025 ‘नवोत्थान के नए क्षितिज’ का शुभारम्भ हुआ

नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से आरम्भ हुआ प्रेरणा विमर्श 2025
नोएडा सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ के साथ प्रेरणा विमर्श 2025 ‘नवोत्थान के नए क्षितिज’ का शुभारम्भ हुआ। प्रेरणा शोध संस्थान न्यास पिछले छह वर्षों से प्रेरणा विमर्श का आयोजन करा रहा है। यह छठा प्रेरणा विमर्श है। 35 कुण्डीय यज्ञ में 250 से अधिक माताओं-बहनों ने सहभागिता की। इस भव्य यज्ञ का संचालन श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, चोटीपुरा अमरोहा की वैदिक कन्याओं द्वारा किया गया। यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र वंदन, नारी कर्तव्य, सामाजिक दायित्व का बोध और परिवार के केंद्र के रूप में नारी शक्ति के मध्य जागरूकता फैलाना रहा। यज्ञ का सन्देश था कि ‘सशक्त और सुसंस्कृत नारी पूरे परिवार और समाज की धुरी’ होती है। इस अवसर पर प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष प्रीति दादू जी, नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ की संयोजिका प्रवेश शर्मा जी, प्रेरणा विमर्श 2025 की सचिव मोनिका चौहान तथा श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की संस्थापक एवं संचालिका सुमेधा जी ने उपस्थित माताओं-बहनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा संघ की 100 वर्ष की यात्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल की संस्थापक व् संचालक सुमेधा जी ने नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ पर बात करते हुए कहा कि नारी ही समाज की धुरी है। नारी के सशक्त होने से परिवार और समाज सशक्त होता है। उन्होंने रामायण काल का उल्लेख करते हुए बताया कि यह नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ हमें हमारे मूल से जोड़ता है।
प्रेरणा विमर्श 2025 ‘नवोत्थान के नए क्षितिज’ का परिचय देते हुए प्रेरणा विमर्श 2025 की सचिव मोनिका चौहान ने प्रेरणा विमर्श के उद्देश्यों और इस तीन दिवसीय कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रेरणा विमर्श 2025 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक चलेगा।
इस अवसर पर प्रेरणा शोध संस्थान की अध्यक्ष प्रीति दादू जी, प्रेरणा विमर्श के अध्यक्ष अनिल त्यागी जी, नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ की संयोजिका प्रवेश शर्मा और डॉ नीलम जी उपस्थित रहीं।

Related posts

श्री बालाजी मानव सेवा समिति ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया I

admin

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर तीन साल की राहत* *32,679 पदों पर सीधी भर्ती में सभी वर्गों को आयुसीमा में छूट*

admin

प्रेरणा शोध संस्थान में हुआ मासिक लेखक मिलन नोएडा – प्रेरणा शोध संस्थान न्यास नोएडा के द्वारा 12 जनवरी 2025 को मासिक लेखक मिलन आयोजित

admin