Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

जेवर एयरपोर्ट के किसानों ने की बड़ी पंचायत, आबादी, प्लॉट और परिसंपत्तियों के मूल्यांकन संबंध अनेकों समस्याओं को जेवर विधायक के समक्ष रखा।”*

*”जेवर एयरपोर्ट के किसानों ने की बड़ी पंचायत, आबादी, प्लॉट और परिसंपत्तियों के मूल्यांकन संबंध अनेकों समस्याओं को जेवर विधायक के समक्ष रखा।”*

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे जेवर हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है, का निर्माण तेजी से चल रहा है और यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने वाला है। आज दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को प्रथम चरण के स्टेज-II के प्रभावित ग्राम नगला हुकम सिंह में स्थित इंटर कॉलेज में किसानों की एक पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें कई ग्रामों के किसानों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति श्री बच्चू सिंह और उप जिलाधिकारी जेवर श्री अभय प्रताप सिंह जी के समक्ष अपनी शंकाओं और आशंकाओं को व्यक्त करते हुए विस्तृत संवाद किया। किसानों ने जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और समस्त अधिकारियों के समक्ष अपनी आबादियों, प्लॉट, मुआवजा धनराशि और विस्थापन स्थल को लेकर भी चर्चा की।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित किसानों को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि *”नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। एयरपोर्ट के माध्यम से हम लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध करेंगे। जेवर क्षेत्र के किसानों ने नोएडा हवाई अड्डे के लिए अपनी जमीनों की सहमति देकर क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के विकास में अपना सहयोग दिया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की वजह से आज जेवर का नाम पूरी दुनिया में विख्यात हुआ है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने किसानों से आगे कहा कि *”प्रभावित किसानों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। यह क्षेत्र 2017 से पहले अंधकार में था, आज दुनिया के मानचित्र में अपनी एक पहचान बना चुका है तथा जेवर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनने की तरफ बहुत तेजी से अग्रसर है और यह सब किसानों की वजह से ही संभव हुआ है।”*
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि *”सभी उपस्थित अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि आप किसानों के संरक्षक के तौर पर कार्य करें, क्योंकि यह विश्वस्तरीय योजनाएं किसानों की जमीनों पर ही बनाई जा रही हैं।”*
किसानों की इस पंचायत की अध्यक्षता श्री खेम सिंह प्रधान जी ने की और संचालन नगला हुकम सिंह के निवासी श्री डॉक्टर जयप्रकाश सिंह जी ने किया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुशील शर्मा, श्री सुधीर त्यागी, धर्मेंद्र सिवाच, चौधरी अमरपाल सिंह, नीरपाल सिंह आदि सैकड़ों की तादात में किसान मौजूद रहे।

Related posts

*”नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व परिषद के नेतृत्व में गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र होगी लागू”*

admin

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऊंचा अमीरपुर, खंगोड़ा एवं महाराजगढ़ी के विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया

admin

दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान

admin