Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

विधानसभा क्षेत्र जेवर में भ्रमण के दौरान सपा नेता विकास प्रधान ने एक दुःखद घटना का संज्ञान लिया। जेवर क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर छटंगा में एक किसान के घर अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान

जेवर, गौतमबुद्ध नगर:-

विधानसभा क्षेत्र जेवर में भ्रमण के दौरान सपा नेता विकास प्रधान ने एक दुःखद घटना का संज्ञान लिया। जेवर क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर छटंगा में एक किसान के घर अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। इस हादसे में पशुओं की मौत हो गई, साथ ही भूसा, बिटोरे और घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही विकास प्रधान मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने तुरंत राहत पहुंचाने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचित करते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की।

विकास प्रधान ने कहा कि इस कठिन समय में समाज और प्रशासन को मिलकर पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करनी चाहिए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।#Jewar

Related posts

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की सीमा में आने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क, सेक्टर-150, नोएडा

admin

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन”*

admin

प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही

admin