Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

 

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*शीत लहर के दृष्टिगत गोवंश संरक्षण को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश*

*गौतमबुद्धनगर 30 दिसंबर, 2025*

जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। शीत लहर को देखते हुए गोवंश के संरक्षण और भरण पोषण पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गोआश्रय स्थलों में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अलाव, आवरण, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सीसीटीवी निगरानी प्रणाली में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने और किसी भी कमी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि जनपद के सभी अस्थाई एवं स्थाई गोआश्रय स्थलों तथा पंजीकृत गोशालाओं में निराश्रित गोवंश सुरक्षित है। गोआश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। गोवंश को लंपी स्किन डिजीज और खुरपका मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण भी कराया जा चुका है। गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की नियमित निगरानी की जा रही है।
बैठक में संबंधित अधिकारियों ने गोआश्रय स्थलों से जुड़ी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। गोचर भूमि और हरा चारा उत्पादन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों में चिन्हित गोचर भूमि पर कुछ स्थानों पर चारा उत्पादन किया जा रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव और वृक्षारोपण के कारण चारा उत्पादन नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के दिशा निर्देश प्रदान किये।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर विवेक भदोरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, ईओ दादरी शालिनी गुप्ता, विकासखंड अधिकारी दादरी नेहा एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने लिया जायजा*

admin

*13.09.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 862695 वादों का हुआ निस्तारण – जिला जज

admin

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व मे कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।* 🟥🟦🟥🟦

admin