Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

बाराही मेला-2026 सूरजपुरः भजन संध्या के साथ भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और संस्कृति का उमड़ा सैलाब

बाराही मेला-2026 सूरजपुरः भजन संध्या के साथ भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और
संस्कृति का उमड़ा सैलाब

________________________________

सूरजपुर, 01 अप्रैल। प्राचीनकालीन एवं ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 का
शुभारंभ बृहस्पतिवार रात्रि को सूरजपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में अत्यंत
भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में भजन संध्या के साथ किया गया। मेले के
प्रथम दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे यादगार बना
दिया। पूरा परिसर भक्ति, आस्था और संगीत की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान
रहा।

रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत भजन संध्या से हुई, जिसमें
धर्मवीर भाटी एंड पार्टी के कलाकारों—ओमवीर नागर, श्रीपाल ने अपने सुमधुर
स्वर में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में
डुबो दिया।

इसके अतिरिक्त राजवीर शर्मा व ओमवीर बैसला एंड पार्टी के सुनील शर्मा,
प्रेम पंडित, नरेंद्र शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक
प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसी क्रम में भजन गायक सुनील कश्यप ने
“भगतों के तुमने मोहन सदा काम संवारे……..”
भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं ओमवीर
बैंसला ने भी अपने भजन प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध
कर दिया, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा।

संगीत संयोजन में मास्टर रविंद्र चौधरी और केडी गुर्जर ने अपने उत्कृष्ट
वादन से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत भजनों में—
“राम नाम जपते रहो, काम करते रहो और जीवन यह अनमोल है, तुम्हारा-हमारा,
हमारा तुम्हारा…”
को विशेष सराहना मिली।

साथ ही नई भजन पंक्तियों—
“गुरू बिना मानुस जन्म बेकार, तेरी नैया पार लगाना…”
“भोले बाबा इस दुनिया को क्या हो गया…”
“हो मन याद सतावे मोहन, आ जाईयो आ जाईयो…”
“मंदिर मिले न भगत मिले पैसे…”
ने श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया और उन्हें भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा सभी कलाकारों को
स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति के मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 03
अप्रैल 2026, शुक्रवार को रात्रिकालीन कार्यक्रमों में मनोज कारना एंड
पार्टी द्वारा रागिनी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उनके साथ दीपा
चौधरी, नेहा शर्मा, राधेश्याम मंडार, जैन कुमार, धर्मी तंवर, मनीसा
मरजानी सहित कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके अलावा लोक कला संस्कृति मंच पर हरियाणा से आए लोक कलाकारों द्वारा
पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोकगीतों की विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी, जो
मेले का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

पदाधिकारियों के बयान

अध्यक्ष धर्मपाल भाटी ने कहा कि बाराही मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं,
बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह मेला समाज में
एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देता है।

महासचिव ओमवीर सिंह बैंसला ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए व्यापक
स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था
एवं अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने कहा कि समिति का प्रयास है कि इस वर्ष का
मेला पहले से अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और आकर्षक बने।

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी, महासचिव ओमवीर
बैसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा,
ज्ञानेंद्र देवघर, योगेश अग्रवाल, रवि भाटी, लीलू भगत जी, राजवीर शर्मा,
सुभाष शर्मा, हरिकिशन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु
उपस्थित रहे।

________________________________

विशेष अनुरोध

बंधुवर, उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र अथवा चैनल
में प्रकाशित/प्रसारित करने की कृपा करें। बाराही मेला समिति आपकी विशेष
आभारी रहेगी।

________________________________

सधन्यवाद!
दिनांक: 02-04-2026

भवदीय
महासचिव: ओमवीर सिंह बैंसला – 9811810071
मीडिया प्रभारी: मूलचंद शर्मा – 9312274171

शिव मंदिर मेला समिति (पंजी.)
सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा
जिला: गौतमबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश)

________________________________

Related posts

GCSE results: re-marks, retakes and the step up to sixth form

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में ‘स्टार्टअप कम्युनिटी’ लॉन्च: उद्यमशीलता के क्षेत्र में एक नई पहल।

admin

What subjects did students do best and worst in on GCSE Results Day 2017?

admin