Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान

*
विधायक दादरी श्री तेजपाल नागर

📍 दादरी विधानसभा, गौतमबुद्ध नगर

दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

स्वीकृत प्रमुख सड़क निर्माण कार्य इस प्रकार हैं:

1️⃣ मिल्क खटाना से नई बस्ती मार्ग
लंबाई – 1.200 किमी
लागत – ₹77.80 लाख

2️⃣ वीरपुरा नूरपुर से खण्डेरा मार्ग का नवनिर्माण
लंबाई – 2.100 किमी
लागत – ₹129.88 लाख

3️⃣ खेड़ी तिलपता से घोड़ी बछेड़ा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
लंबाई – 11 किमी
लागत – ₹22 करोड़

विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़कें स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में दादरी विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ दादरी विधानसभा को एक आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राजेन्द्र सिंह नागर, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, रामकुमार नागर, विजेंद्र नागर, संतराज, विनोद भाटी, डॉक्टर जगदीश, राम सिंह प्रधान, बिल्लू भाटी, पप्पू भाटी, नवीन भाटी (तिलपता), सतेंद्र, निर्मल, तवर, भिकारी सिंह, जयबीर सिंह, कन्हैया शर्मा, रविन्द्र, राधाचरण, कुलदीप प्रधान, सतबीर प्रधान, सुंदर भाई, सोया, देवेंद्र खटाना, रविंद्र प्रधान, कपिल, अमरपाल सिंह, संजय, पवन, वीर।

— जारी कर्ता:
कार्यालय, विधायक दादरी
श्री तेजपाल नागर जी

Related posts

*”राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) का 10वां स्थापना दिवस, जेवर विधायक बोले- ज़िम्स अब न केवल उत्तर प्रदेश के बल्कि देश के मरीजों का भी उपचार कराने में अग्रणी”*

admin

*”यमुना प्राधिकरण की अनूठी पहल, अधिसूचित ग्रामों के किसानों के बच्चों और उन ग्रामों के भूमिहीन किसान और उन पर आश्रित बच्चों को रोजगार दिलवाए जाने के लिए हुआ रोजगार पोर्टल का आरंभ”*

admin

*थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को किया गया गिरफ्तार।*

admin