8*Aarya Fashions और Lloyd Institute of Engineering and Technology के बीच हुआ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन*
*(MoU) For Industry-Academia Collaboration*
*ग्रेटर नोएडा, 15 मई 2026:* Aarya Fashions के लिए आज गौरव का दिन है। कंपनी ने आज Lloyd Institute of Engineering and Technology, Greater Noida के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर Lloyd Institute के डीन डॉ. एस. पी. द्विवेदी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।
Aarya Fashions का यह कदम _उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन_ को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया एक ठोस प्रयास है। यह पहल _विकसित भारत_ और _सशक्त भारत_ के निर्माण के साथ-साथ युवा उद्यमियों को तैयार करने और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर *Aarya Fashions की संस्थापक एवं CEO डॉ. खुशबू सिंह* ने कहा, _“मैं Lloyd Institute of Engineering and Technology एवं डॉ. एस. पी. द्विवेदी जी का हार्दिक आभार प्रकट करती हूँ, जिन्होंने इस सहयोग को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।_
_Aarya Fashions सदैव नौजवान पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। हम युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेंगे और ऐसी जॉब अपॉर्चुनिटीज क्रिएट करेंगे जो उन्हें अपना करियर चुनने में मदद करें।_
_हमारा मानना है कि जब एक युवा अपनी पढ़ाई पूरी कर वर्किंग प्लेटफॉर्म पर आता है, तभी वह सही मायने में समझ पाता है कि उसे अपने करियर को किस दिशा में ले जाना है। इसलिए Aarya Fashions कई ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम्स युवाओं को ऑफर करता है जो उन्हें करियर के कई रास्ते दिखाएंगे और सही मार्गदर्शन देंगे।”_
Lloyd Institute of Engineering and Technology के साथ हुआ यह MoU छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करेगा। डॉ. एस. पी. द्विवेदी एवं Lloyd Institute की टीम के सहयोग से Aarya Fashions छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने हेतु विशेष स्किल डेवलपमेंट मॉड्यूल भी संचालित करेगा।
Aarya Fashions, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत राज्य के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कंपनी युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और _आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश_ के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
—
*जारीकर्ता:*
Aarya Fashions
*संपर्क:*
*डॉ. खुशबू सिंह*
संस्थापक CEO, Aarya Fashions
उपाध्यक्षा, Industrial Business Association (IBA)

