Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

डेल्टा लेबर चौक पर ठंडे पानी का इंतजाम, ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाया वाटर कूलर ————————— –विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ, श्रमिकों को मिल सकेगा निशुल्क आरओ का ठंडा पानी

–ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–15–मई–2026

————————-

डेल्टा लेबर चौक पर ठंडे पानी का इंतजाम, ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाया वाटर कूलर

—————————

–विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ, श्रमिकों को मिल सकेगा निशुल्क आरओ का ठंडा पानी

—————————

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डेल्टा के लेबर चौक पर श्रमिकों व राहगीरों के वाटर एटीएम का लगाया है। शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। इससे लेबर चौक पर श्रमिकों और राहगीरों को आरओ का ठंडा पानी निशुल्क मिल सकेगा। दरअसल लेबर चौक पर रोजाना काम की तलाश में सैकड़ों श्रमिक डेल्टा लेबर चौक पर जुटते हैं। तेज गर्मी में उनको पेयजल की दिक्क्त न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाटर एटीएम लगाया गया है। वाटर एटीएम के शुभारंभ के मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि लेबर चौक पर वाटर एटीएम की बहुत जरूरत थी। इसे स्थापित कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बहुत सराहनीय कार्य किया है। इससे तपती गर्मी में श्रमिकों और राहगीरों को ठंडा पानी मिल सकेगा। वाटर एटीएम के शुभारंभ के मौके पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, जूनियर इंजीनियर कुलदीप शर्मा, सेक्टर डेल्टा के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। यह ग्रेटर नोएडा में दूसरा वाटर एटीएम है। इससे पहले नटों की मडै़या में वाटर एटीएम लगाया गया था, जिसका विगत 7 मई को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया था।

———

Related posts

यूपीआईटीएस 2025 का फोकस विदेशी खरीदारों व इंड kharidaron स्ट्री–अकादमिक भागीदारी पर: डीएम*

admin

ग्रेनो में पहली बार तीन ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार ————————— –एक साथ 12 इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो सकेंगे –ट्रेड शो में आने वाले वाहनों को भी होगी सुविधा

admin

यूपीसिडको की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर 38, नोएडा में सम्पन्न*

admin