Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का शुभारंभ

भाजपा नोएडा महानगर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाजपा प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद माननीय श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए माननीय श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि जनता के सुख-दुख में सदैव खड़ा रहने वाला कार्यकर्ता ही सच्चा कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करना ही एक आदर्श कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने भाजपा के पंच संकल्पों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “अंत्योदय” के विचार को आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का मूल उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण हेतु अंत्योदय की भावना को आत्मसात करना आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी अभियान, मुफ्त राशन योजना एवं DBT जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि DBT प्रणाली से लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है, जिससे डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही स्वयं को जनसेवक मानते हुए राष्ट्रसेवा का कार्य प्रारंभ किया। आज भव्य राम मंदिर निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, मिशन इंद्रधनुष, ई-संजीवनी, टेली परामर्श, सिंचाई योजनाएं, सॉयल हेल्थ कार्ड एवं पीएम स्वनिधि जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। साथ ही IIT, IIM एवं AIIMS जैसे संस्थानों के विस्तार तथा प्रत्येक जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
चतुर्थ सत्र में प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद श्री सुभाष यदुवंश ने सोशल मीडिया विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे फेक नैरेटिव का तथ्यों के आधार पर तत्काल जवाब देना आवश्यक है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं समसामयिक गतिविधियों की निरंतर जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
उन्होंने फेसबुक के साथ-साथ एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी बात संगठन के समक्ष रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने नमो ऐप एवं सरल ऐप के माध्यम से उपलब्ध इन्फोग्राफिक्स और कार्यक्रम प्रबंधन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है।
पंचम सत्र में प्रदेश मंत्री भाजपा श्री अमित वाल्मीकि ने मीडिया प्रबंधन, दीवार लेखन, भाषण कला, गीत एवं कार्यालय प्रबंधन के विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
षष्ठम सत्र में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम ने बूथ प्रबंधन एवं “मन की बात” कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चुनाव बूथ स्तर पर ही जीता जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “अपना बूथ सबसे मजबूत” का मंत्र दिया।
सप्तम सत्र में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार ने वर्ष 1925 में भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण एवं राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने का कार्य करता है। आज संघ प्रेरित अनेक संगठन विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं तथा उनका एकमात्र लक्ष्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है।
अष्टम सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरीश ठाकुर ने संगठनात्मक कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैठकों में अनुशासन एवं समय प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व नियोजित कार्ययोजना आवश्यक होती है तथा संगठनात्मक प्रवास संगठन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाअभियान प्रभारी राजा वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, कांता कर्दम, नवाब सिंह नागर, बिमला बॉथम, ब्रजेंद्र नागर, सुषमा सिंह, कैप्टन विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद त्यागी, योगेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान, राकेश शर्मा, वी.एस. चौहान, हर्ष चतुर्वेदी, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, संजय बाली, महेश अवाना, राजकुमार बंसल, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, घनश्याम शर्मा, प्रमोद बहल, प्रज्ञा शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, मनीष वाल्मीकि, हरिओम जाटव, बबलू यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, नरेश शर्मा, गिरिजा सिंह, अमरीश त्यागी, एन.पी. सिंह, पंकज झा, रामनिवास यादव, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, एहसान खान, रवि मिश्रा, राजेंद्र अवाना, युद्धवीर चौहान, राजीव त्यागी, मुकेश शर्मा, भूपेश चौधरी, मनीष शर्मा, करतार सिंह चौहान, राजकुमार झा, अर्पित गोयल, सचिन अम्बावत, तन्मय शंकर, अरुण चौहान, चमन अवाना, कल्लू सिंह, धर्मेंद्र चौहान, ओम यादव, राम मेहर कौशिक, सुनील नागर, राहुल शर्मा, अर्पित मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा, रचना जैन, दीपाली दीक्षित, मनोज चौहान, रवि यादव, उमानंद कौशिक, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, शशिधर उपाध्याय, दीनबंधु कुशवाहा, सत्यनारायण महावर, मल्लिकेश्वर झा, गणेश जाटव, अशोक चौहान, अजीत पांडे, सी.पी. शर्मा, शिव कुमार राणा, एस.पी. चमोली, सोनू राणा, शीतल शुक्ला, दीपक शर्मा, अमित नागपाल, सुरेंद्र बिष्ट, नमिता चौबे, प्रसन्नजीत मैत्रा सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से गलगोटियास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी” के उपलक्ष्य में “प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन।”

admin

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा गौतमबुधनगर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से उनके निवास जा कर मिले वो लगातार पार्टी के नेताओं से मिलकर उनका मार्गदर्शन ले रहे

admin

*भाजपाइयो ने सेना के शौर्य को किया नमन, शान से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा , गूंजे जयकारे

admin