Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा क्षेत्र ग्राम शाहवेरी में 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का लोकार्पण, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा क्षेत्र

ग्राम शाहवेरी में 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का लोकार्पण, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहवेरी में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

नव स्थापित विद्युत उपकेंद्र में 2×10 MVA क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस परियोजना के माध्यम से शाहवेरी, सेक्टर-122, रक्षा डिला, औरचिड़,jnc पार्क एवं आसपास के अनेक आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

इस उपकेंद्र के प्रारंभ होने से लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग, बार-बार बिजली बाधित होने तथा ट्रिपिंग जैसी समस्याओं में व्यापक सुधार होगा। साथ ही गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में भी यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है। विद्युत व्यवस्था को आधुनिक एवं सक्षम बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री लोकेश त्यागी, श्री दीपक यादव, श्री रति पाल नागर, श्री विमल पांडेय, श्री दयाराम शर्मा, श्री विपिन गौड़, श्री शैलेंद्र गुप्ता, श्री राजीव शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नए विद्युत उपकेंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिलेगा और भविष्य में बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को भी आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

विधायक कार्यालय की ओर से बताया गया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने हेतु निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।

Related posts

*थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को किया गया गिरफ्तार।*

admin

टर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज सूरजपुर क्षेत्र के किसानों को 6% आबंटन के अंतर्गत प्लॉटों का वितरण किया

admin

भाजपा के नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जनपद गौतमबुद्धनगर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर जाकर उनको मिठाई खिलाकर, गुलदस्ते भेंट करके और फूल मालाएँ पहना कर उनको अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

admin