Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

ग्राम बम्बवाड़ में 40.06 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं सीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण*

*ग्राम बम्बवाड़ में 40.06 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क एवं सीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण*

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्बवाड़ में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। रामपाल के मकान से मोहन राम मंदिर तक निर्मित सीसी सड़क एवं सीसी नाली निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर आज इसका भव्य लोकार्पण किया गया। इस विकास कार्य पर कुल 40.06 लाख रुपये की लागत व्यय की गई है।

निर्मित परियोजना का लोकार्पण दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है। सड़क एवं नाली निर्माण जैसे विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन और जनप्रतिनिधियों का लक्ष्य है।

इस अवसर पर ऐडवोकेट तरुण नागर, चन्द्रपाल प्रधान जी, जसवंत प्रधान जी, सुरेश सेक्रेटरी जी, राजेंद्र जी, शीशपाल नेता जी, ब्रह्मपाल शाह जी, चंद्रपाल मास्टर जी, सतवीर बीडीसी जी, अमित नागर जी, सतेंद्र मिंटू जी, डॉ. सतीश जी, ब्रह्म प्रधान कलदा जी, देवेंद्र नागर (धूम खेड़ा), विकास चौधरी (दुराई), कपिल नागर (दुजाना), नीरज नागर (दुजाना), ललित नागर (कुड़ीखेड़ा), राहुल नागर (कचेड़ा) एवं विनेश भाटी (केमराला) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के पूर्ण होने एवं लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क एवं नाली निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के निरंतर विकास के संकल्प को दोहराया।

Related posts

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की सीमा में आने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क, सेक्टर-150, नोएडा

admin

भाजपा राज में भय, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर: मंत्रियों-विधायकों की संपत्ति की हो निष्पक्ष जांच – दीपक भाटी चोटीवाला

admin

एमएलसी विधायक मान्य श्री श्रीचन्द शर्मा जी के जन्मदिन एवं एमएलसी शिक्षक प्रत्याशी पुनः बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के हजारों लोगों के द्वारा उनके कॉलेज परिसर कार्यालय

admin