Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

नरेंद्र मोदी ने सेवा सुशासन और जनकल्याण को शासन का मूल आधार बनाया-विजयपाल तोमर

नरेंद्र मोदी ने सेवा सुशासन और जनकल्याण को शासन का मूल आधार बनाया-विजयपाल तोमर

आज दिनांक 16/6/2026 को भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जिसमे भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओड़िसा प्रदेश भाजपा के प्रभारी पूर्व सांसद विजयपाल तोमर मुख्य अतिथि के तौर शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व सबका प्रयास को आत्मसात करते हुए देश की जनता ने पिछले 12 वर्षों में यह साबित किया है कि जब निर्णय राष्ट्र के लिए लिए जाते हैं तब सरकार केवल शासन नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनती है जब जनता उसका साथ भी देती है और उसे पर भरोसा और विश्वास भी व्यक्त करती है जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के यात्रा को देखते हैं तो यह भारत की जनता और नेतृत्व के बीच बने विश्वास और अटूट रिश्ते की कहानी दिखाई देती है जिसने देश को दिशा और दशा दोनों बदल दी है आज भारत की अर्थव्यवस्था और देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं आज का भारत अगर कोई देश भारत में आतंकवादी घटना करता है तो भारत उसकी सीमा में घुस कर मारता है यह बदलता भारत है पहले भारत हथियार आयात करता था वो हथियार आज भारत में ही बन रहे और भारत आज लगभग साढ़े चार हज़ार तरीक़े के हथियार विदेशों को बेचता हैं यह विश्वास किसी प्रचार से नहीं बना बल्कि कठिन समय में लिए गए निर्णय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की नीति और जनता के साथ सीधा संवाद से बना है भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए देश के 22 राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में जनता की सेवा कर रहा है यह केवल राजनीतिक विस्तार नहीं बल्कि जनता के विश्वास का विस्तार है इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा की बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार का राष्ट्र निर्माण ही मिशन रहा है आज हमने जिस नई अर्थव्यवस्था नया भारत और नया विश्वास को गधा है वह पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल बन चुका है वर्ष 2014 से 2026 तक हमारी यह 12 वर्ष की यात्रा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रही है हमने सशक्त समृद्ध और सुरक्षित भारत का जो संकल्प लिया था वह आज पूरी दुनिया पूरी तरह साकार हो रहा है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट कहना है की विकास हमारे लिए 24 घंटे सातों दिन और 12 महीने चलने वाला मिशन है आज हमारी कार्य संस्कृति बदल चुकी है अब जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं सही मायनो में मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के विकास के और जनकल्याण के ऐसे स्वर्णिम वर्ष है जिन्होंने भारत की तस्वीर बदल कर रख दी है भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सम्मेलन संबोधित करते हुए कि कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने वर्ष 2000 में प्रधानमंत्री ग्राम ग्रामीण सड़क योजना की दूरदर्शी नींव रखी थी आज उसने ग्रामीण भारत की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है आपको यह जानकर गर्व होगा की तब से लेकर अब तक गांव में करीब आठ लाख किलोमीटर पक्की सड़क बन चुकी हैं जिनमें से लगभग चार लाख किलोमीटर केवल पिछले 12 वर्षों में बनी है इन सड़कों ने हमारे गरीब भाई बहनों के जीवन में विकास की एक नई सुबह लड़ी है जरा सोचिए जहां पहले गांव से शहर जाने में 8 घंटे लगते थे आज वही सफल 3 घंटे में पूरा हो जाता है इतना ही नहीं गौतम बुद्ध नगर के जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाकर जिस पर अब कमर्शियल फ्लाइटों का परिचालन भी प्रारंभ हो चुका है दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबी हटाने और समृद्धि बढ़ाने के उद्देश्य से कई पहल की है गरीबी हटाओ अब केवल नर नहीं रह गया है भाजपा सरकार ने गरीबों की चिताओं का स्थाई समाधान करते हुए उन्हें सशक्त बनाया है जिसका परिणाम है कि वर्ष 2014 से अब तक लगभग 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं देश में 12 वर्षों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से कोरोना जैसा कठिन समय में भी 81 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुक्त राशन उपलब्ध कराया गया है अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने कहा कि आयकर छूट की सीमा ₹200000 से 6 गुना बढ़कर 12.75 लाख हो गई है इतना ही नहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 की सीधी नगद सहायता प्रदान की जा रही है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में देश के गरीबों और निम्न आय वर्ग के नागरिकों को मुक्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया है इस अवसर पर शिक्षा विद यशवीर नागर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रधान सरदीप नागर जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी धर्मेंद्र कोरी ठाकुर धर्मेंद्र भाटी संगीता तिवारी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य डॉक्टर अंशु चक्रवर्ती सीए अश्विनी गोयल सुशील भाटी एडवोकेट संतराम भाटी मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी मनोज मावी भिखारी सिंह संजीव शर्मा रजनी तोमर गायत्री तिवारी मुकेश भाटी बॉबी शर्मा शिवकांत जाटव सुजाता सिंह गीता सिंह कैप्टेन पंचशील रीतिन नागर शेखर नागर जीतू ममता तिवारी प्रमोद श्रीवास्तव मौजीराम नागर एडवोकेट प्रभा कुशवाहा आदि सैकड़ों प्रबुद्ध जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक संवेदनशील एवं निर्णायक अध्याय “आपातकाल” पर आज गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का आयोजन

admin

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर में मान्य श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुसाशन और ग़रीब कल्याण के ११ वर्ष पूर्ण होने पर ।एक पत्रकार वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब ग्रेटर नोएडा में किया

admin

जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”*

admin