Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं नोएडा प्रभारी आदरणीय श्रीमती कांता कर्दम जी तथा मुख्य वक्ता पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज पोसवाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लेना रहा।

मुख्य अतिथि श्रीमती कांता कर्दम जी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह डॉ. मुखर्जी जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाए और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करे।

मुख्य वक्ता श्री मनोज पोसवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को अपने जीवन से सिद्ध किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अटूट संकल्प का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करें।

महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह जी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय अस्मिता को सशक्त करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा, समर्पण और संगठन के भाव के साथ समाज के बीच कार्य करे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जाएगा।

जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम जी, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती पूनम सिंह जी, जिला महामंत्री चंदगीराम, ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, जिला उपाध्यक्ष डिंपल कौर आनंद, उमेश त्यागी, महेश अवाना, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश शर्मा, करतार सिंह, राजेंद्र अवाना जी, कल्लू सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, गौतम शर्मा, दीनबंधु, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, शशिधर, अनिल पेशावरिया, पी.सी. चमोली उपस्थित रहे।

अभियान संयोजक जिला मंत्री सुचित्रा कक्कड़, मीनाक्षी चौहान, मनीष वाल्मीकि, राहुल शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बहल, पुष्पा रावत, हरिओम जाटव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मेलन में जिला मंत्री प्रज्ञा पाठक, रुचि चौहान, गीता चोपड़ा, कमलेश मीणा, दीपाली दीक्षित, उषा किशोर, सुनीता शर्मा, नमिता, सरिता सिंह, छाया, अनुभूति टंडन, राजबाला, भूपेश चौधरी, अर्पित मिश्रा, दीपक शर्मा, उमेश पहलवान, कल्लू सिंह, मुक्तानंद, मनोज चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

*”विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का मकसद जनता के हितों का संरक्षण”*

admin

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर पर संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी (प्रबुद्ध जन )कार्यक्रम का आयोजन

admin

दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी के अथक प्रयासों से ग्राम प्यावली ताजपुर में ₹303.53 लाख की लागत से पेयजल परियोजना का शुभारंभ

admin