Bharat Vandan News
Image default
जिला

आर्या फैशन्स के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन रहा। निर्यात जगत के “आयरनमैन” के नाम से प्रसिद्ध, *Dr. Rakesh Kumar, Director General and Chief Mentor of the Export Promotion Council for Handicrafts (EPCH) and the Chairman of India Exposition Mart Limited (IEML)*

*आज आर्या फैशन्स के लिए एक ऐतिहासिक दिन*

*ग्रेटर नोएडा, 29 जुलाई 2026* – आज आर्या फैशन्स के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन रहा। निर्यात जगत के “आयरनमैन” के नाम से प्रसिद्ध, *Dr. Rakesh Kumar, Director General and Chief Mentor of the Export Promotion Council for Handicrafts (EPCH) and the Chairman of India Exposition Mart Limited (IEML)* ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर ग्रेटर नोएडा स्थित आर्या फैशन्स की निर्यात इकाई का दौरा किया।

डॉ. राकेश कुमार जी की प्रख्याति देश-विदेश तक है। उन्होंने भारत के हस्तशिल्प निर्यात को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

फैक्ट्री दौरे के दौरान उन्होंने आर्या फैशन्स के सभी शिल्पकारों, कारीगरों एवं महिला कारीगरों से सीधी बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आर्या फैशन्स के काम करने के तरीके, नियम-अनुपालन, व्यवस्थित कार्य वातावरण और महिलाओं के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की।

अपने संबोधन में डॉ. राकेश कुमार जी ने कहा:
_”ये आपके हाथों का ही कमाल है। आपकी कला और हुनर की वजह से ही भारतीय हस्तशिल्प आज विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। आर्या फैशन्स जैसी निर्यात इकाइयां इसी हुनर को गुणवत्ता के साथ विदेशों तक पहुंचाती हैं।”_

उन्होंने महिलाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि *श्रीमती खुशबू सिंह जी, संस्थापक – आर्या फैशन्स*, एक प्रथम पीढ़ी की महिला उद्यमी हैं। उन्होंने अपने जुनून और मेहनत से आर्या फैशन्स का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। उसी तरह हर महिला अपने जुनून और मेहनत से आगे बढ़ सकती है।

इस अवसर पर आर्या फैशन्स की संस्थापक *श्रीमती खुशबू सिंह जी* ने कहा:
_”आज का दिन आर्या फैशन्स परिवार के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। गुरु पूर्णिमा के दिन डॉ. राकेश कुमार जी की उपस्थिति हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने हमारी सभी महिला कारीगरों, हस्तशिल्प कारीगरों और कौशल विकास के प्रयासों की सराहना की। उनका संबोधन और उनकी सराहना हमारे कारीगरों और आर्या फैशन्स के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है।”_

आर्या फैशन्स की पूरी टीम डॉ. राकेश कुमार सर के प्रति दिल से आभार व्यक्त करती है। हम इसी संकल्प के साथ भारतीय आर्या फैशन्स हस्तशिल्प निर्यात को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डॉ॰ खुशबू सिंह
संस्थापक एवं सीईओ
*आर्या फैशन्स*

उपाध्यक्षा ( आईबीए)

Related posts

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ज़ेवर क्षेत्र में जलभराव के कारण हो रही असुविधा से, ज़ेवर के ग्रामीण क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण जलभराव से उत्पन्न हुई स्थितियों का लिया जायज़ा”*

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो 2024 में अनोखी छात्र-नेतृत्व वाली प्रदर्शनी के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी पुरस्कार जीता

admin

संकीर्तन महोत्सव को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस 2 सितंबर 2024 दिन सोमवार को सेंट्रल पार्क रामलीला ग्राउंड साईड 4 ग्रेटर नोएडा में रखी गयी ।

admin