Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

वोट चोर–गद्दी छोड़” के नारों के साथ कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

चोर–गद्दी छोड़” के नारों के साथ कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

आदरणीय पत्रकार बंधू
नमस्कार,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व मोदी सरकार के खिलाफ सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक मांग करते हुए आज प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और विरोध की तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। मार्च के दौरान कार्यकर्ता “वोट चोर–गद्दी छोड़”, “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े नारे लगाते रहे।

जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से हटाया जाए तथा उनके कार्यकाल के दौरान चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता सूचियों से संबंधित निर्णयों की निष्पक्ष और स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है और उस वोट की निष्पक्षता तथा पवित्रता पर किसी प्रकार का संदेह पैदा होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मजबूती से पक्षधर है। राहुल गांधी जी द्वारा लगातार मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, उनका पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब देश के सामने आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, उनके कार्यकाल में लिए गए विवादित निर्णयों तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए और कानून के अनुसार जवाबदेही तय की जाए।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने आगे कहा, मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से हटना या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ना केवल एक प्रशासनिक त्रुटि नहीं माना जा सकता, क्योंकि इसका सीधा संबंध नागरिक के संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकार से है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संवैधानिक मंचों तक अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग से देश की जनता निष्पक्षता और पारदर्शिता की अपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का समाधान तथ्यों और पारदर्शी जांच के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों पर सजग नजर रखने और पात्र मतदाताओं को अपने नाम एवं विवरण की जांच के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा ने कहा कि SIR तथा मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने से संबंधित प्रक्रिया में गंभीर सवाल सामने आए हैं। दूसरी ओर, इस विवाद से जुड़े कुछ मामलों में निर्वाचन आयोग ने अपने फैसलों को सामूहिक और कानून सम्मत बताया है; कांग्रेस पार्टी इन दावों से असहमत रहते हुए स्वतंत्र समीक्षा की मांग कर रही है।

जनपद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव, मतदाता के अधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की पारदर्शिता के सवाल पर पार्टी अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी।

आज के प्रदर्शन में मुकेश यादव,अजय चौधरी,मुकेश शर्मा,गौतम अवाना,भगवती शर्मा,विनोद पांडेय,लियाकत चौधरी,पुरषोत्तम नागर,डॉ० रतनपाल सिंह,राहुल पांडेय,अशोक पंडित,महाराज सिंह नागर,धर्मेंद्र भाटी,नीरज लोहिया,रिज़वान चौधरी,हरेंद्र शर्मा,रामकुमार शर्मा,सुरेंद्र प्रताप सिंह,फिरे सिंह नागर,पवन शर्मा,धर्म सिंह जीनवाल,ललित अवाना,शीबा राय,अरुण गुर्जर,गीता देवी,श्रुति कुमारी,कल्पना सिंह,संदीप नागर,रघुराज शर्मा,गौतम सिंह,आर०के० प्रथम,कपिल भाटी एडवोकेट,कैलाश बंसल,रमेश चंद यादव,सूबेदार सतपाल सिंह,विजय नागर,राजू राव,मोहम्मद तकी,रमेश बाल्मीकि,नितीश चौधरी,सुबोध भट्ट,तनवीर अहमद,सचिन जीनवाल,अरविन्द रेक्सवाल,संजय फौजी,प्रिंस भाटी,मास्टर हबीब इदरीशी,अंकित भाटी,धीरा सिंह,रमेश जीनवाल,मेहरचंद बाल्मीकि,संदीप सिसोदिया,जतन सिन्हा,सोरलाल शर्मा,खुशीराम शर्मा,जफ्फार खान,चौधरी वीरेन्द्र सिंह,राजेश कुमार बब्बलू,नितीश पंडित ,रियाज़्ज़ुद्दीन,गोल्डी,अंसार खां,सौरव तंवर,अनुज,अंशुल,सुनील कुमार,किशन सिंह,जगवीर सिंह,विक्की मावी,ऋषभ चौधरी, लायकराम आदि लोग मौजूद रहे |

धन्यवाद।
—
दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200

Related posts

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी जा जनपद का पहला दौरा।संगठन की मजबूती, किसान हित और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न। 

admin

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक संवेदनशील एवं निर्णायक अध्याय “आपातकाल” पर आज गौतम बुद्ध जीएन ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 में भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक मॉक पार्लियामेंट (महिला संसद) सत्र का आयोजन

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु को लेकर चिंता जाहिर की।

admin