Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा में 4% अतिरिक्त भूखंड के लिए किसानों का आर-पार का आंदोलन, 22 अक्टूबर से प्राधिकरण पर सत्याग्रह*

*ग्रेटर नोएडा में 4% अतिरिक्त भूखंड के लिए किसानों का आर-पार का आंदोलन, 22 अक्टूबर से प्राधिकरण पर सत्याग्रह*

 

*2 अक्टूबर से 44 गांवों में पैदल मार्च कर किसानों को किया जाएगा जागरूक, बोले- आश्वासन नहीं, अब अधिकार मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष*

 

 

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 44 गांवों के किसानों ने शेष 4 प्रतिशत आवासीय भूखंड की मांग को लेकर एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर अल्फा वन स्थित प्रेस क्लब ऑफ भारत में प्रेस वार्ता के दौरान किसानों ने कहा कि पिछले करीब एक वर्ष से लगातार संघर्ष के बावजूद उनकी मांग का समाधान नहीं हुआ है। अब किसान किसी संगठन के बैनर के बजाय स्वयं अपने स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे और 44 गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को आंदोलन से जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

दरअसल, किसानों के मुताबिक, पिछले एक वर्ष के दौरान उन्होंने भूख हड़ताल, पैदल मार्च और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना-प्रदर्शन सहित कई आंदोलन किए हैं। बीते दिनों प्राधिकरण तक निकाले गए पैदल मार्च के दौरान किसानों ने अधिकारियों को सितंबर तक मांग पूरी करने का समय दिया था। किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि सितंबर तक समाधान नहीं हुआ तो अक्टूबर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

इसी क्रम में किसानों ने 22 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की है। आंदोलन की तैयारियों के तहत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गांव घंघोला से पैदल मार्च की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 44 गांवों तक पहुंचेगा और किसानों, महिलाओं तथा युवाओं को सत्याग्रह में शामिल होने के लिए जागरूक किया जाएगा।

 

किसानों का कहना है कि इस बार आंदोलन में 44 गांवों के किसान, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में सहयोग कर रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि अब केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। जब तक उन्हें शेष 4 प्रतिशत आवासीय भूखंड का लाभ नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

किसानों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजे के साथ 6 प्रतिशत आवासीय भूखंड का लाभ दिया गया था। बाद में कुछ किसान अधिक मुआवजे और अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर न्यायालय चले गए। किसानों के अनुसार, तत्कालीन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रमा रमण ने अन्य किसानों से न्यायालय नहीं जाने की अपील करते हुए विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही थी।

 

किसानों का दावा है कि बाद में न्यायालय जाने वाले किसानों को 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड का लाभ मिला, जबकि आश्वासन पर न्यायालय नहीं जाने वाले किसान अब भी 6 प्रतिशत भूखंड तक सीमित हैं। इसी अंतर को समाप्त करने और शेष 4 प्रतिशत भूखंड की मांग को लेकर किसान आंदोलन तेज करने जा रहे हैं। किसानों को कहना है कि कई बार किसानों किसानों के द्वारा जब आंदोलन किया जाता है तो प्राधिकरण के अधिकारी आकर उन्हें जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देते हैं लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी किसानों को उनके शेष 4% भूखंड अभी तक नहीं मिले हैं इस बार किसानों की यह लड़ाई आर पार की होगी जो आश्वासन पर नहीं समाधान पर समाप्त होगी।

Related posts

20 सितम्बर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जुटेगा प्रबुद्ध समाज; ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन * 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगा आयोजन का भव्य शुभारंभ

admin

61वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 14 – 18 फरवरी 2026; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा वाइब्रेंट स्प्रिंग फेयर की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत

admin

*जनपद के माननीय ने प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह जी ने बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान नोएडा का किया स्थलीय निरीक्षण*

admin