Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा एवं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरणीय अनुपालन एवं उद्योग जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा एवं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरणीय अनुपालन एवं उद्योग जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा, 10 अक्टूबर 2026।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के मुख्यालय, प्लॉट नं. 18, सेक्टर-31, इकोटेक-1, ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB), क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से “उद्यमी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से 70 से अधिक उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पर्यावरणीय नियमों एवं नवीनतम अनुपालन (Compliance) संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी श्री विकास मिश्रा एवं उनकी तकनीकी टीम ने उद्योगों के लिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवीनतम नियमों एवं अनुपालन की विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ श्री रंजीत सिंह, श्री विवेक कुमार, श्री राजेन्द्र कुमार एवं श्री अजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने CAQM (Commission for Air Quality Management) की गाइडलाइन्स, वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय तथा उद्योगों में अपनाई जाने वाली पर्यावरणीय व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यशाला में White, Green, Orange एवं Red Category के अंतर्गत उद्योगों का वर्गीकरण, Consent to Establish (CTE) एवं Consent to Operate (CTO) की प्रक्रिया, Air Pollution Control Devices (APCD), Scrubber, Bag Filter, Dust Collector, Chimney, Boiler, Furnace, Oven, Heat Treatment, Powder Coating, Electroplating तथा अन्य औद्योगिक प्रक्रियाओं से संबंधित आवश्यक पर्यावरणीय अनुपालन की विस्तृत जानकारी दी गई।

DG Set से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 24 KVA से कम क्षमता वाले जनरेटरों के लिए वर्तमान प्रावधानों के अनुसार किसी अतिरिक्त अनुमति अथवा Dual Fuel (CNG + Diesel) में परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है। वहीं निर्धारित क्षमता से अधिक DG Sets के लिए चिमनी (Stack) की निर्धारित ऊँचाई, Emission Norms, Acoustic Enclosure, Noise Control सहित सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन अनिवार्य है।

बैठक में उद्योगों में वायु प्रदूषण को कम करने के प्रभावी उपाय, Air Pollution Control System का सही उपयोग, निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज, सामान्य त्रुटियाँ, नोटिस, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति (Environmental Compensation) से बचाव तथा विभागीय अनुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्यमियों ने अपनी इकाइयों से संबंधित अनेक तकनीकी एवं कानूनी प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने IBA द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का उद्देश्य उद्योगों को जागरूक करना एवं पर्यावरणीय नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वार उद्योगों के लिए सदैव खुले हैं तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी या पर्यावरणीय समस्या के समाधान हेतु उद्यमी सीधे विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भविष्य में भी IBA के सहयोग से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम में IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष श्री अजय राणा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी श्री विकास राय, सेक्टर सचिव श्री वीरेन्द्र प्रताप रावल, कार्यकारिणी सदस्य श्री सिमरन खत्री, श्री संजय पंचाल, श्री हर्ष कुमार, श्री विमलेश कुमार, श्री सन्नी कुमार, श्री संजय त्यागी, श्री मुकेश कुमार, श्री पूरन कुमार एवं श्री राहुल नम्बरदार, IBA के वरिष्ठ सदस्य श्री जेद रहमान तथा IBA सदस्य डॉ. चंचल कुमार वार्ष्णेय, श्री चरणजीत सिंह सलूजा एवं श्री अनूप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक उद्योग के लिए पर्यावरणीय नियमों की सही जानकारी एवं समय पर अनुपालन अत्यंत आवश्यक है। IBA उद्योगों के हितों की रक्षा तथा उन्हें नवीनतम सरकारी नियमों से अवगत कराने के लिए समय-समय पर विभिन्न विभागों के सहयोग से ऐसे जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने सभी उद्यमियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी औद्योगिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया।

जारीकर्ता:
श्री अमित कुमार उपाध्याय
अध्यक्ष
Industrial Business Association (IBA), गौतम बुद्ध नगर

Related posts

*छुट्टी के दिन इंटरनेशनल ट्रेड शो में उमड़ी भारी भीड़* *राजधानी दिल्‍ली से लेकर मेरठ, बुलंदशहर से पहुंचे लोग* *लोगों ने जमकर खरीदारी करने के साथ ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी उठाया लुत्‍फ*

admin

आज 7 नवम्बर 2024 बृहस्पतिवार को सैनिक सेवा समिति ने “शहीद भाई महेन्दर जी” की पुण्यतिथि पर “ग्राम गढ़ी पट्टी” होडल में पहुँच कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

admin

माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन किया रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के साथ भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र आयोजन शुरू हुआ

admin