Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

राष्ट्रहित, उद्यमी हित और विशेषकर महिला हित में बड़े संकल्प के साथ डॉ. खुशबू सिंह ने IBA के उपाध्यक्षा एवं फाउंडर मेंबर पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया, अब व्यापक स्तर पर करेंगी राष्ट्र सेवा*

*राष्ट्रहित, उद्यमी हित और विशेषकर महिला हित में बड़े संकल्प के साथ डॉ. खुशबू सिंह ने IBA के उपाध्यक्षा एवं फाउंडर मेंबर पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया, अब व्यापक स्तर पर करेंगी राष्ट्र सेवा*

*ग्रेटर नोएडा, 8 अक्टूबर 2026*

उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही डॉ. खुशबू सिंह ने आज IBA (Indian Business Association) के Vice President एवं Founder Member पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है।

डॉ. खुशबू सिंह IBA की संस्थापक सदस्यों में से एक रही हैं और पिछले लगभग दो वर्षों से उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था के लिए कार्य किया है। IBA परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए अत्यंत यादगार रही है।

अपने इस्तीफे के कारणों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि यह निर्णय एक बड़ी सोच और व्यापक विजन को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा, _”मेरी सोच हमेशा से ही Women Empowerment और कौशल विकास के लिए रही है। मैं लंबे समय से भारतीय महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही हूँ। मुझे ऐसा महसूस होता है कि अब समय आ गया है कि अपनी इस सोच को और अधिक विस्तार दिया जाए।”_

डॉ. सिंह ने आगे कहा कि अक्सर हमारी महिला उद्यमी और छोटे उद्यमी सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न लाभकारी योजनाओं, प्राधिकरणों और विभागों की सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उनका भविष्य का लक्ष्य है कि वे इन सभी योजनाओं का सीधा और जमीनी स्तर पर लाभ हर उद्यमी, विशेषकर हर महिला उद्यमी तक पहुँचा सकें।

_”मुझे लगता है कि इसके लिए अब मुझे एक बड़े कदम की आवश्यकता है। इसी बड़ी सोच के साथ मैं IBA से अपना त्याग दे रही हूँ, ताकि मैं अपनी ऊर्जा को राष्ट्रहित, उद्यमी हित और विशेषकर महिला हित में और अधिक प्रभावी ढंग से लगा सकूँ।”_

अंत में उन्होंने कहा, _”मैं आगे भी राष्ट्रहित, उद्यमी हित और विशेषकर महिला हित के लिए हमेशा कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ और प्रतिबद्ध रहूँगी।”_

*सादर जारीकर्ता:*
*डॉ. खुशबू सिंह*
पूर्व Vice President एवं Founder Member, IBA

Related posts

*छुट्टी के दिन इंटरनेशनल ट्रेड शो में उमड़ी भारी भीड़* *राजधानी दिल्‍ली से लेकर मेरठ, बुलंदशहर से पहुंचे लोग* *लोगों ने जमकर खरीदारी करने के साथ ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी उठाया लुत्‍फ*

admin

किसानों की जेल से तत्काल रिहाई के संबंध में सौंपा ज्ञापन

admin

आज नोएडा में लाखों छठव्रतियों ने सेक्टर-75,यमुना, हिंडन के घाटों सहित विभिन्न सेक्टरों और गावों में निर्मित कृत्रिम छठघाटों में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया,पारण के उपरांत चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन

admin