Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”आरक्षित वर्ग की तरह ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में छूट का प्रावधान किए जाने हेतु जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और अनूपशहर विधायक श्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से की मुलाकात”

*”आरक्षित वर्ग की तरह ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में छूट का प्रावधान किए जाने हेतु जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और अनूपशहर विधायक श्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से की मुलाकात”*

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आयु में छूट को लेकर आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 को जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह और अनूपशहर विधायक श्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री जी को पत्र प्रेषित करते हुए इसे प्रदेश में शीघ्र लागू किए जाने हेतु सिफारिश भी की है।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि *”आयु सीमा में छूट का प्रावधान किए जाने से प्रदेश के लाखों नौजवानों को फायदा होगा। नौजवानों की को नौकरी तलाश के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।”*
अनूपशहर विधायक श्री संजय शर्मा ने भी माननीय मुख्यमंत्री जी नौजवानों का पक्ष रखते हुए ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दिए जाने की सिफारिश की है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि *”प्रदेश सरकार नौजवानों के उन्नयन के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। शीघ्र ही ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”*

Related posts

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन बाद ग्रामीण क्षेत्र जबरदस्त उत्साह”* *”1.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, गांवों को मिलेगी नई पहचान”*

admin

*”जेवर विधानसभा में बनेगी एक और गौशाला, निराश्रित गौवंशों से मिलेगी निजात, ग्राम धनौरी में लगभग 05 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य, अगले सप्ताह होगा टेंडर, लगभग 500 गौवंशों को मिलेगा आसरा”

admin

आज सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी की एक जनसभा एवं सम्मान समाराेह ,बिलासपुर मे दनकौर सिकंदराबाद रोड

admin