Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”जेवर विधानसभा में बनेगी एक और गौशाला, निराश्रित गौवंशों से मिलेगी निजात, ग्राम धनौरी में लगभग 05 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य, अगले सप्ताह होगा टेंडर, लगभग 500 गौवंशों को मिलेगा आसरा”

*”जेवर विधानसभा में बनेगी एक और गौशाला, निराश्रित गौवंशों से मिलेगी निजात, ग्राम धनौरी में लगभग 05 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य, अगले सप्ताह होगा टेंडर, लगभग 500 गौवंशों को मिलेगा आसरा”*

*”विगत 04 वर्ष पहले ग्राम भट्टा, पारसौल, मुतैना, सक्का, उस्मानपुर, मिर्जापुर, आछेपुर, चांदपुर आदि दर्जनों ग्रामों के किसानों ने जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के समक्ष उठाई थी यह मांग”*

अब दर्जनों ग्रामों में आवारा और निराश्रित गौवंशों की समस्या से ग्रामीणों को शीघ्र ही निजात मिलने जा रही हैं। ग्राम धनौरी में 05 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिसका अगले सप्ताह टेंडर जारी होगा।
इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”ग्राम धनौरी में गौशाला की स्थापना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में न सिर्फ आवारा और निराश्रित गौवंश की समस्या में कमी आएगी बल्कि गौवंश का बेहतर सरंक्षण होगा तथा गौशाला बनने से आम जनमानस को छुट्टा गौवंशों की समस्या से भी राहत मिलेगी।”*
इस गौशाला में पेयजल हेतु बेहतर सुविधा होगी। पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त हरा चारा, चोकर, पेयजल की सुविधा के साथ साथ 06 शेड बनाए जाएंगे। शीघ्र ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण टेंडर करने जा रही है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

admin

“उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ हैं, जनपद में किसानों के आंदोलन के बाद बोले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह”*

admin

भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिर तालाब पर सफ़ाई अभियान चलाया जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बिसरख में शिव मंदिर,ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बिसरख मंडल में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी

admin