Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, गौतम बुद्ध नगर की “सद्बुद्धि पदयात्रा” सम्पन्न, निष्पक्ष न्यायिक जांच की उठाई मांग।

मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, गौतम बुद्ध नगर की “सद्बुद्धि पदयात्रा” सम्पन्न, निष्पक्ष न्यायिक जांच की उठाई मांग

जिला कांग्रेस कमेटी, गौतम बुद्ध नगर के तत्वावधान में आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में चढ़ावे की चोरी एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में “सद्बुद्धि पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा सुपरटेक इको विलेज-1 से प्रारंभ होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर सम्पन्न हुई।

पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम की आस्था और मंदिर की गरिमा को सर्वोपरि बनाए रखने की मांग की।
पदयात्रा से पूर्व सम्बोधन में जिला कांग्रेस कमेटी, गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं हैं, बल्कि देश की करोड़ों जनता की आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। यदि श्रीराम मंदिर के वित्तीय प्रबंधन या चढ़ावे को लेकर किसी प्रकार के आरोप सामने आते हैं तो उनका निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध परीक्षण होना चाहिए, ताकि जनविश्वास अक्षुण्ण रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए। जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता सिद्ध होती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही मंदिर के प्रबंधन की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिस पर श्रद्धालुओं का व्यापक विश्वास कायम रहे। हमारी मांग है की ट्रस्ट को तत्काल बंद करके चारों पीठों के शंकराचार्यों तथा राम मंदिर के पुजारियों को इसका प्रबंधन करने के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए जिससे मंदिर के प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनविश्वास के अनुरूप बनाया जाए।

दीपक भाटी चोटीवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा स्वयं को धर्म और भगवान श्रीराम का सबसे बड़ा संरक्षक बताती है, लेकिन जब मंदिरों के प्रबंधन या वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े प्रश्न उठते हैं तो जवाब देने के बजाय आलोचना को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान प्रश्न पूछने से नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही से बढ़ता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो संगठन वर्षों से स्वयं को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का प्रहरी बताता रहा है, उसे भी सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के पक्ष में स्पष्ट रूप से खड़ा होना चाहिए। यदि किसी धार्मिक संस्था के संबंध में गंभीर प्रश्न उठते हैं, तो उन्हें तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया जाना चाहिए ताकि समाज में भ्रम और अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी धर्म, मंदिर या श्रद्धा के विरुद्ध नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार, अपारदर्शिता और जवाबदेही के अभाव के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठा रही है। करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से अर्पित किया गया प्रत्येक रुपया भगवान श्रीराम की सेवा, मंदिर व्यवस्था और जनकल्याण के लिए सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से उपयोग होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज की “सद्बुद्धि पदयात्रा” का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को सद्बुद्धि की प्रार्थना करना है जो धर्म और आस्था को राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करते हैं। भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक हैं, इसलिए उनके नाम पर चलने वाली प्रत्येक व्यवस्था भी इन्हीं मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए।

पदयात्रा में मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह, गौतम अवाना, नीरज लोहिया, हरेन्द्र शर्मा, कपिल भाटी, श्रुति कुमारी, सुरेंद्र प्रताप, रमा नय्यर, पुनीत मावी, देवेश चौधरी, विजय नागर, सुबोध भट्ट, अरुण भाटी, अरविन्द रेक्सवाल, बिन्नू भाटी, रमेश बाल्मीकि, ओमकार राणा, नितीश चौधरी, रूपेश भाटी, मनोज कुमार, सचिन, नरेश मुखिया, जातां सिन्हा, मुन्ना, गजन प्रधान, ओमप्रकाश दीक्षित, अलोक जैन आदि लोग मौजूद रहे
सादर

दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC
+91 9458 22 7777
+91 9910 17 4200

Related posts

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के निवास पर आगामी कार्यक्रमों के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी कल शिल्प हाट से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

admin

दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय—लगभग 50 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

admin

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में एन.ई.ए  सभागार सेक्टर 6, नोएडा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव अभियान के निमित्त प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया।

admin