Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम जारचा, परगना व तहसील दादरी में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

*विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा क्षेत्र*

 

दिनांक: 26 अप्रैल 2026

 

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम जारचा, परगना व तहसील दादरी में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल नागर जी द्वारा विधिवत फीता काटकर एवं भूमि पूजन के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि लगभग ₹1788.49 लाख की लागत से बनने वाले इस आधुनिक कॉलेज में (G+3) भवन सहित ओएचटी (75 KL), ट्यूबवेल व पंप रूम, फायर फाइटिंग एवं फायर अलार्म सिस्टम, मुख्य द्वार व गार्ड रूम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, आंतरिक आरसीसी सड़कें तथा सोलर सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

कार्य प्रारंभ की तिथि 18 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है तथा इसे लगभग 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है और संबंधित विभाग द्वारा इसे निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है।

 

इस दौरान पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया जी ,जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी सहित ब्रजेश शर्मा, एच.के. शर्मा, मनोज सिसोदिया, धीर राणा, योगेश चौहान, सुशील, उदयवीर, पवन, सतीश, योगेंद्र, कालीचरण, रोबिन, राहुल, अनिल भाटी, रोहित, रघुवीर, राजपाल, सागर, प्रदीप मंगल, अनिल सिसोदिया, सुरेंद्र प्रधान, बलवीर ठेकेदार, विचित्र तोमर, ज्ञानेंद्र खारी, भीष्म प्रधान, उमेश राज, ईश्वर भाटी, जीतू भैया, रज्जाक अहमद आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि दादरी विधानसभा में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

— विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा

Related posts

माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद में 201 स्थान पर आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का वर्चुअल रूप से किया शुभारंभ*

admin

भाजपा के नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जनपद गौतमबुद्धनगर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास पर जाकर उनको मिठाई खिलाकर, गुलदस्ते भेंट करके और फूल मालाएँ पहना कर उनको अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की।

admin

विधानसभा क्षेत्र जेवर में भ्रमण के दौरान सपा नेता विकास प्रधान ने एक दुःखद घटना का संज्ञान लिया। जेवर क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर छटंगा में एक किसान के घर अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान

admin