Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा भविष्य उन्मुख शिक्षा हेतु CSR सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय राउंड टेबल का आयोजन*

 

*बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा भविष्य उन्मुख शिक्षा हेतु CSR सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय राउंड टेबल का आयोजन*

*गौतमबुद्धनगर 21 मई 2026*

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Invest UP एवं CSRBOX के सहयोग से नोएडा में “उत्तर प्रदेश सीएसआर राउंड टेबल 2026 ऑन फ्यूचर रेडी एजुकेशन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉर्पोरेट संस्थानों, सीएसआर फाउंडेशनों एवं विकास क्षेत्र से जुड़े 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार संदीप सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार पार्थ सारथी सेन शर्मा, आईएएस, महानिदेशक, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार मोनिका रानी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
राउंड टेबल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत मिशन, पीएम श्री योजना तथा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के प्रमुख विषयों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, डिजिटल एवं एआई आधारित शिक्षा, विद्यालयी अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, शिक्षक क्षमता निर्माण, बालिका शिक्षा एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास से संबंधित विषय शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा डिजिटल शिक्षा, STEM शिक्षा, एआई शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग हेतु आशय पत्र (Letter of Intent) प्रस्तुत किए गए।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, संदीप सिंह जी ने कहा: “हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक स्मार्ट क्लासरूम सहित तकनीक आधारित शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ मिलकर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने हेतु तत्पर हैं।”
राउंड टेबल में Invest UP द्वारा संचालित सीएसआर फसिलिटेशन मॉडल की सराहना करते हुए राज्य में ऐसे समर्पित सीएसआर फसिलिटेशन सेल को और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया, जो शासन एवं सीएसआर संस्थाओं के मध्य समन्वय, सुविधा एवं क्रियान्वयन सहयोग हेतु एक संरचित मंच उपलब्ध कराते हैं।
बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य में गुणवत्तापरक, समावेशी, तकनीक-सक्षम एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कॉर्पोरेट एवं विकास साझेदार संस्थाओं के साथ समन्वित प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को हॉल-3 में बेस्ट स्टॉल की कैटेगरी में अवार्ड मिला

admin

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सेक्टर अल्फा -टू में अवैध रूप से लग रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई

admin

ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता में हटाया अतिक्रमण ————————– –40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण को तोड़ा –अतिक्रमण से मुक्त जमीन की कीमत लगभग 80 करोड़

admin